फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nirmala Sitharaman called Wanted In Us Newspaper Wall Stree Journal

विवाद: अमेरिकी अखबार ने निर्मला सीतारमण को बताया 'वॉन्टेड', इस सूची में भारत के 13 और लोगों के नाम

Mon, 17 Oct 2022 11:36 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 17 Oct 2022 11:36 AM IST
सार

अमेरिकी अखबार  वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपने विज्ञापन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत 14 लोगों को वॉन्टेड की सूची में डालकर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।  

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman called Wanted In Us Newspaper Wall Stree Journal
वॉल स्ट्रीट जर्नल - फोटो : Social Media

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका की अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ विज्ञापन प्रकाशित करने के बाद विवाद बढ़ने लगा है। भारत में जहां इसका विरोध शुरू हो गया है वहीं अखबार के संपादकों से माफी की मांग की जा रही है।  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने इस विज्ञापन के लिए देवास मल्टीमीडिया के पूर्व सीईओ रामचंद्रन विश्वनाथन को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं विज्ञापन के सबसे नीचे एक क्यूआर कोड भी है, जिसे स्कैन करने पर अमेरिकी थिंक टैंक फ्रंटियर्स ऑफ फ्रीडम की वेबसाइट खुलती है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री सीतारमण समेत 14 लोगों को बताया वॉन्टेड
दरअसल, अमेरिकी अखबार ने अपने विज्ञापन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत 14 लोगों को वॉन्टेड की सूची में डालकर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। अखबार ने इन सभी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सभी लोग भारत की संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक और उद्योग जगत के विरोधियो के खिलाफ हथियारों की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।  विज्ञापन के अंदर निवेशकों से कहा गया है कि वह भारत में निवेश न करें। अखबार ने भारत को निवेशकों के लिए असुरक्षित जगह बताया और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों पर नियंत्रण के कारण देश ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 वॉन्टेड की सूची में 13 और लोगों के नाम
बता दें कि यह विज्ञापन ऐसे समय में आया है जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण खुद अमेरिकी दौरे पर हैं। इस सूची में सुप्रीम कोर्ट के जज हेमंत गुप्ता, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, एंट्रिक्स कॉर्प के चेयरमैन राकेश शशिभूषण,  वी रामसुब्रमण्यम, स्पेशल पीसी (भ्रष्टाचार निवारण) एक्ट जज चंद्रशेखर, सीबीआई डीएसपी आशीष पारीक, ED के निदेशक संजय कुमार मिश्रा और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एन वेंकटरमन का नाम शामिल है है। इसके अलावा इस विज्ञापन में ईडी के सहायक निदेशक आर राजेश और उप निदेशक ए सादिक मोहम्मद का भी नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed