{"_id":"5d8315ce8ebc3e93da787b30","slug":"nirav-modi-to-be-presented-before-uk-court-via-video-link","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की न्यायिक हिरासत 17 अक्तूबर तक बढ़ी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की न्यायिक हिरासत 17 अक्तूबर तक बढ़ी
Thu, 19 Sep 2019 03:08 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 19 Sep 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
नीरव मोदी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13 हजार करोड़ (दो अरब अरब डॉलर) की धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में वांछित, भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी बृहस्पतिवार को एक वीडियो लिंक के जरिए ब्रिटेन की अदालत में पेश किया गया। लंदन की जेल में बंद मोदी हिरासत की नियमित सुनवाई के लिए अदालत के समक्ष पेश होना था।
विज्ञापन
भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को गुरुवार को 17 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 13 हजार करोड़ रुपये के घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप हैं।
विज्ञापन
48 वर्षीय नीरव, वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में अपनी लंदन जेल से एक नियमित कॉल-ओवर रिमांड सुनवाई के लिए वीडियोकॉल के माध्यम से पेश हुआ।
न्यायाधीश टैन इकरम ने पिछली पेशी सुनवाई यानी 22 अगस्त को कहा था कि आज कोई प्रगति नहीं हुई। उन्होंने अदालत के क्लर्क को प्रस्तावित पांच दिन की प्रत्यर्पण सुनवाई शुरू करने की तारीख 11 मई, 2020 की पुष्टि करने के लिए निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
अगले साल फरवरी में प्रत्यर्पण मुकदमे से पहले मामले में प्रबंधन सुनवाई का भी एक मामला चल सकता है। भारत सरकार के आरोपों पर स्कॉटलैंड यार्ड ने मार्च में नीरव मोदी को गिरफ्तार किया था और वह तब से दक्षिण पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है।