फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nirav modi sold two fake diamond rings to Canada man

नीरव मोदी ने बेचीं नकली हीरे की अंगूठियां, कनाडा के नागरिक की टूटी सगाई

Mon, 08 Oct 2018 02:06 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
Nirav modi sold two fake diamond rings to Canada man

पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार करोड़ रुपये का घोटाला करने वाले नीरव मोदी की धोखाधड़ी केवल यहीं तक सीमित नहीं है। हाल ही में खबर आई है कि उसने कनाडा के एक नागरिक को हीरे की दो नकली अंगूठियां बेचीं थीं जिसके कारण उसकी सगाई टूट गई। यह बात साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट अखबार में कही गई है। नीरव ने उस व्यक्ति को 2 लाख डॉलर यानी 1.47 करोड़ रुपये में नकली हीरे की दो अंगूठियां बेचीं। उसने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सगाई के लिए इन्हें खरीदा था। जब उसकी गर्लफ्रेंड को पता चला कि अंगूठी में लगे हीरे नकली हैं तो उसने सगाई तोड़ दी।  

विज्ञापन


अखबार के अनुसार कनाडा के उस नागरिक का नाम है पॉल अल्फोंसो। नीरव ने उससे साल 2012 में मुलाकात की थी। यह मुलाकात अमेरिका के बेवरली हिल्स होटल में हुई। इसके कुछ महीने बाद दोनों मलिबू में भी मिले। उन्होंने साथ में खाना भी खाया। अल्फोंसो एक पेमेंट प्रोसेसिंग कंपनी के सीईओ हैं। उन्हें लगा कि नीरव काफी अच्छा व्यक्ति है। कई सालों की बताचीत के बाद अल्फोंसो ने अप्रैल 2018 में नीरव को ई मेल कर दो अंगूठियों का ऑर्डर दिया। पहली अंगूठी के लिए अल्फोंसो का बजट 73.95 लाख रुपये था लेकिन नीरव ने उसे 3.2 कैरेट की अंगूठी बताकर बजट 88.73  लाख बताया।
विज्ञापन


इसके बाद अल्फोंसो की गर्लफ्रेंड ने दूसरी अंगूठी का ऑर्डर दिया। ये अंगूठी 2.5 कैरेट की थी। इसके लिए अल्फोंसो ने 59.15 लाख रुपये का भुगतान किया। जिसके बाद उसने दोनों अंगूठियों के साथ जून में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और उससे सगाई कर ली। नीरव ने कई बार मांगने के बाद भी हीरों के सर्टीफिकेट नहीं दिए। अल्फोंसो की गर्लफ्रेंड दोनों अंगूठियों का इंश्योरेंस कराना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साल अगस्त में जब अल्फोंसो की गर्लफ्रेंड ने दोनों अंगूठियों की जांच कराई तो उसे पता चला कि हीरे नकली हैं। बाद में अल्फोंसो को भी नीरव के घोटाले के बारे में सब पता चल गया। अल्फोंसो की गर्लफ्रेंड ने उसे यह कहकर सगाई तोड़ दी कि वह एक चतुर आदमी है। बिना हीरे देखे ही उसने 2 लाख डॉलर दे दिए। गर्लफ्रेंड ने ये भी कहा कि यह सब समझ से परे है। इसलिए वह उसके साथ नहीं रह सकती।


अल्फोंसो ने कैलिफोर्निया की एक अदालत में नीरव के खिलाफ मामला दर्द कराया है। उसने 30.66 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का भी दावा किया है। जिसकी सुनवाई जनवरी 2019 में होगी। बता दें नीरव इसी साल की जनवरी से लंदन में हैं। अल्फोंसो ने सगाई टूटने के बाद 13 अगस्त को नीरव को एक ई मेल भी किया थी। इसमें उसने लिखा, 'तुम नहीं जानते, तुमने मुझे कितना दर्द दिया है। तुमने मुझे और मेरी पूर्व मंगेतर को काफी तकलीफ दी है। तुमने मेरी जिंदगी के एक खास मौके को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed