फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nine people die in Syria air attack

रूस और सीरिया सरकार के हवाई हमले में नौ लोगों की मौत

Thu, 27 Jun 2019 05:11 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 27 Jun 2019 05:11 AM IST
विज्ञापन
Nine people die in Syria air attack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रूस और सीरिया सरकार के हवाई हमले में बुधवार को दो बचावकर्मियों सहित नौ लोगों की मौत हो गई। मानवाधिकारों के एक निगरानी समूह ने यह जानकारी दी। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि इदलिब प्रांत के खान शेखोन कस्बे में रूस और सीरिया सरकार द्वारा एक एंबुलेंस पर किए गए हमले में में दो असैन्य बचाव कर्मियों जिन्हें व्हाइट हेलमेट के नाम से भी जाना जाता है, की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बचाव समूह ने बताया कि रूसी युद्धक विमानों द्वारा बचाव कर्मियों को ‘निशाना’ बनाकर हमला किया गया क्योंकि ये घायल नागरिकों को शहर से बाहर निकाल रहे थे। समूह ने बताया कि पांच अन्य स्वयंसेवक भी घायल हो गए। इसके अलावा इदलिब प्रांत विभिन्न हिस्सों में हुए हवाई हमलों में सात अन्य नागरिकों की मौत बुधवार को हो गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed