फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nine people arrested in lawyer's murder case, case registered against 46

Bangladesh: वकील की हत्या मामले में नौ लोग गिरफ्तार, 46 के खिलाफ दर्ज किया गया था मुकदमा

Sat, 30 Nov 2024 03:43 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: बशु जैन Updated Sat, 30 Nov 2024 03:43 PM IST
सार

बांग्लादेश में इस्कॉन के नेता चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन हुए थे। मंगलवार को चटगांव में चिन्मय कृष्ण दास के समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प के दौरान सहायक लोक अभियोजक और चटगांव बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता सैफुल इस्लाम आरिफ (30) की हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
Nine people arrested in lawyer's murder case, case registered against 46
झड़प में मारे गए वकील सैफुल इस्लाम आरिफ - फोटो : एक्स/@Drsr_Official

विस्तार

बांग्लादेश के चटगांव में वकील की हत्या के मामले में पुलिस से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं वकील के पिता की शिकायत पर 46 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से अधिकतर अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के सफाई कर्मचारी थे।

विज्ञापन


दरअसल बांग्लादेश में इस्कॉन के नेता चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान मंगलवार को चटगांव में चिन्मय कृष्ण दास के समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प के दौरान सहायक लोक अभियोजक और चटगांव बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता सैफुल इस्लाम आरिफ (30) की हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


चटगांव के कोतवाली प्रभारी अधिकारी अब्दुल करीम ने कहाकि सैफुल इस्लाम के पिता ने कल रात 46 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अधिकतर आरोपी शहर की सेबोक कॉलोनी के निवासी हैं, जो हिंदू समुदाय के सफाई कर्मचारियों का केंद्र है। नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान अदालत परिसर के सीसीटीवी फुटेज के जरिये की गई। चंदन दास नामक व्यक्ति मुख्य आरोपी है। जो सीसीटीवी में वकील पर धारदार हथियार से हमला करते नजर आ रहा है। वकील की हत्या के बाद देश भर में आक्रोश फैल गया। वकील और राजनीतिक दल सड़कों पर उतर आए। उन्होंने वकील इस्लाम के हत्यारों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। जबकि कुछ ने कहा कि इस्कॉन बांग्लादेश पर प्रतिबंध लगाया जाए।


चिन्मय प्रभु को किया गया था गिरफ्तार
बांग्लादेश पुलिस ने सोमवार को देशद्रोह और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में चिन्मय प्रभु को ढाका एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था। इसके खिलाफ हिंदू समुदाय के लोग ढाका की सड़कों पर उतर पड़े और जाम लगा दिया। चिन्मय प्रभु चटगांव जाने के लिए हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे थे। जहां से गिरफ्तार कर पुलिस उनको जासूसी शाखा के कार्यालय ले आई। चिन्मय प्रभु बांग्लादेश में हिंदू समूह सम्मिलित सनातनी जोत के नेता भी हैं। चटगांव की छठे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट काजी शरीफुल इस्लाम की कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed