{"_id":"6149a77c59403d134c50195c","slug":"nine-killed-six-injured-after-clash-in-jirga-meeting-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: जिरगा बैठक के दौरान संघर्ष में नौ लोगों की मौत, छह घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: जिरगा बैठक के दौरान संघर्ष में नौ लोगों की मौत, छह घायल
Tue, 21 Sep 2021 03:05 PM IST
अजय सिंह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 21 Sep 2021 03:05 PM IST
सार
जिरगा बैठक गांव के बुजुर्गों की एक पारंपरिक सभा होती है, जो पश्तूनवाली की शिक्षाओं के आधार पर विवादों को सुलझाती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक जिरगा बैठक के दौरान गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। दो समूहों में हुई गोलीबारी में स्थानीय परिषद के दो सदस्यों के भी घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम ऊपरी दीर जिले के वेरावल बंदगई गांव में यह बैठक आयोजित की जा रही थी। इस दौरान एक सड़क के निर्माण और जमीन को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि अमीर बच्चा और बख्त आलम के परिवारों के नेतृत्व वाले दो समूहों के बीच कहासुनी के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें एक परिवार के सात लोग और जिरगा के दो सदस्यों की मौत हो गई तथा छह अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी भाग गए हैं और मृतकों के शव दीर खासी के जिला मुख्यालय अस्पताल में ले जाए गए हैं और घायलों को भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में बहुत आक्रोश है। सैकड़ों लोग मृतकों के शवों को दीर-पेशावर रोड पर ले गए और उन्होंने यातायात बाधित कर दिया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और उनकी बंदूकें जब्त करने की मांग की।
पाकिस्तान के कबायली इलाकों में विवादों को सुलझाने के लिए जिरगा बैठकें आयोजित होती हैं और कई बार इनमें हिंसा की घटनाएं भी होती है। इस तरह की आधा दर्जन घटनाएं केवल इस साल दर्ज की गई हैं।