फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nine deaths due to monkeypox recorded first death in Nigeria

Big news: मंकीपॉक्स से नाइजीरिया में पहली मौत, कर्नाटक में देवी-देवताओं की मूर्तियों में तोड़फोड़, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Wed, 01 Jun 2022 03:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, अजूबा।
एजेंसी, अजूबा। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 01 Jun 2022 03:10 AM IST
सार

अधिकारी ने मंकीपॉक्स के लक्षणों वाले लोगों से क्वारंटीन में रहने के लिए स्वास्थ्य केंद्र जाने का आग्रह किया है। वहीं कर्नाटक के हासन में कुछ अज्ञात तत्वों ने देवी-देवताओं की मूर्तियों से तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
Nine deaths due to monkeypox recorded first death in Nigeria
monkeypox - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांगो में इस साल मंकीपॉक्स से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि नाइजीरिया में पहली मौत दर्ज की गई है। कांगो में संकुरु स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डॉ. एमे अलोंगो ने कहा कि देश में इस बीमारी के 465 मामलों की पुष्टि हुई है। मंकीपॉक्स से पश्चिम और मध्य अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित है। 

विज्ञापन


डॉ. अलोंगो के मुताबिक, कांगो में यह बीमारी मृत बंदरों और चूहों के सेवन के कारण फैली है। यहां रहने वाले लोग जंगलों से मृत बंदरों, चमगादड़ों और चूहों को ले जाते हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने मंकीपॉक्स के लक्षणों वाले लोगों से क्वारंटीन में रहने के लिए स्वास्थ्य केंद्र जाने का आग्रह किया है। इससे पहले नाइजीरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कहा था कि इस वर्ष रोग के 66 संदिग्ध मामलों में से 21 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज ठाकरे के कूल्हे की सर्जरी आज
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी के नेता नितिन सरदेसाई ने कहा कि बुधवार को राज ठाकरे के कूल्हे की सर्जरी होगी। मनसे प्रमुख राज ठाकरे मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की चेतावनी देने के बाद पिछले दिनों सुर्खियों में थे। 

देवी-देवताओं की मूर्तियों में तोड़फोड़
कर्नाटक के हासन में कुछ अज्ञात तत्वों ने देवी-देवताओं की मूर्तियों से तोड़फोड़ की। इन मूर्तियों को मालेकल्लू तिरुपति मंदिर संग्रहालय के प्रदर्शनी केंद्र में रखा गया था। पुलिस के अनुसार, 10 से अधिक मूर्तियों को तोड़ा गया है। इन मूर्तियों को मंदिर में स्थापना के लिए तैयार किया गया था और कुछ निर्माणाधीन थीं।

फंसे यात्रियों को लाने के लिए लंदन दिल्ली उड़ान भरेगा अमेरिकी विमान
ब्रिटेन की राजधानी में पिछले दो दिन से फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए अमेरिकी एयरलाइन का विमान बुधवार को लंदन-दिल्ली के लिए विशेष उड़ान भरेगा। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी एयरलाइंस की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान (एए292) में सवार एक यात्री के बीमार पड़ने के कारण रविवार को विमान को लंदन में उतारना पड़ा था। इसके चलते विमान में सवार करीब 200 यात्री पिछले दो दिन से लंदन में फंसे हुए हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने बताया, लंदन-दिल्ली की एक उड़ान का संचालन बुधवार से पूर्व किया जाना था, लेकिन चालक दल के सदस्यों के कार्य घंटों के पूरा होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका। 

भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति विशिष्ट नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति को जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए विशिष्ट नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 2017 से इलिनोइस के 8वें संसदीय जिले के सांसद 48 वर्षीय डेमोक्रेटिक नेता कृष्णमूर्ति को इलिनोइस के मंत्री जेसी व्हाइट ने पुरस्कार दिया। उन्हें एक गाड़ी की अनूठी व्यक्तिगत लाइसेंस प्लेट भी दी गई, जिस पर ‘राजा’ लिखा है। दिल्ली में तमिल भाषी परिवार में जन्मे कृष्णपूर्ति तीन महीने के थे तो उनका परिवार न्यूयॉर्क के बफैलो में जा बसा। वहीं उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई। इसके बाद उनकी पूरी शिक्षा अमेरिका में ही हुई।

पाकिस्तान सरकार और टीटीपी के बीच युद्ध विराम बढ़ाया गया
पाकिस्तान सरकार और प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के बीच अफगानिस्तान सीमा के निकट जनजातीय क्षेत्र में दो दशक से चल रही आतंकी गतिविधियों को समाप्त करने के लिए युद्ध विराम अनिश्चितकाल तक बढ़ाने पर सहमति बन गई है।

डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच काबुल में हुई वार्ता के दौरान इस पर सहमति बनी। युद्ध विराम 30 मई को समाप्त हो गया था। हालांकि अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। इस बीच, सीमावर्ती इलाके के जनजातीय इलाकों की शक्तिशाली जिरगा (संगठन) के 50 सदस्य टीटीपी से बात करने के लिए काबुल रवाना हो गए हैं।

पाकिस्तान में रेलकर्मियों ने चलती ट्रेन में युवती से किया दुष्कर्म
पाकिस्तान में ट्रेन में अकेले सफर कर रही युवती से दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार जाहिद और जोहेब टिकट जांचकर्ता थे और आकिब टिकट जांचकर्ताओं का प्रभारी था। लाहौर रेलवे पुलिस ने बताया कि घटना 27 मई की है। लड़की बिना टिकट के ही मुलतान से ट्रेन में चढ़ गई थी।


जाहिद ने कहा कि वह उसके लिए एसी कोच में बर्थ का इंतजाम कर सकता है। मदद के बहाने जाहिद उसे एक खाली एसी कोच में ले गया, जहां आकिब और जोहेब पहले से मौजूद थे। इसके बाद तीनों ने चलती ट्रेन में उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed