फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   nine arrested including school students for plotting bomb blasts in Hong Kong

हांगकांग : बम धमाकों की साजिश के आरोप में स्कूली छात्रों समेत नौ पकड़े

Wed, 07 Jul 2021 12:54 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, हांगकांग।
एजेंसी, हांगकांग। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 07 Jul 2021 12:54 AM IST
सार

पकड़े गए छात्र रेलवे स्टेशनों, अदालत की इमारतों और सुरंगों को बम से उड़ाने की साजिश रच रहे थे। ये बम इन इलाकों के कूड़ेदान में लगाए जाने थे

विज्ञापन
nine arrested including school students for plotting bomb blasts in Hong Kong
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को हांगकांग के एक स्कूल के छह छात्रों समेत नौ लोगों को सार्वजनिक संपत्ति को बम से उड़ाने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


ये लोग कथित तौर पर रेलवे स्टेशनों, अदालत की इमारतों और सुरंगों को बम से उड़ाने की साजिश रच रहे थे। ये बम इन इलाकों के कूड़ेदान में लगाए जाने थे।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हांगकांग पुलिस ने कहा कि क्षेत्र को चीन से आजाद करने के लिए अधिवक्ताओं द्वारा आतंकी साजिशों की योजना बनाई गई थी। पुलिस के राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधीक्षक स्टीव ली ने बताया कि 15 से 29 साल तक के नौ लोग पकड़े गए हैं जिनमें हाई स्कूल के छह छात्र, एक हाई स्कूल का कर्मचारी और एक विश्वविद्यालयीन स्टाफ का सदस्य शामिल है।
विज्ञापन


ली ने बताया कि संदिग्धों ने विस्फोटक बनाने के लिए हांगकांग द्वीप और विक्टोरिया हार्बर के लोकप्रिय शॉपिंग मॉल में एक होटल का कमरा किराए पर लिया था। संदिग्धों के पास ट्राईसेटोन ट्राइपरोक्साइड (टीएटीपी) बनाने के लिए उपकरण और सामग्री थी, जिसका इस्तेमाल 2015 के पेरिस बम धमाकों और 2016 में ब्रुसेल्स जैसे आतंकी हमलों में किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed