फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nikki haley said us should not burn relationship with strong ally like india

घर में ही घिरे ट्रंप: 'भारत जैसे मजबूत सहयोगी से रिश्ते खराब नहीं करने चाहिए', निक्की हेली की सरकार को सलाह

Wed, 06 Aug 2025 09:05 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 06 Aug 2025 09:05 AM IST
सार

निक्की हेली की यह टिप्पणी ट्रंप के उस बयान के कुछ घंटों बाद आई, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है और उन्होंने घोषणा की थी कि वह अगले 24 घंटों में भारत पर टैरिफ काफी हद तक बढ़ा देंगे।

विज्ञापन
Nikki haley said us should not burn relationship with strong ally like india
निक्की हेली - फोटो : एएनआई

विस्तार

रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर टैरिफ लगाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अब इस मुद्दे पर अपने देश में ही घिरते जा रहे हैं। दरअसल अमेरिका की वरिष्ठ नेता और राष्ट्रपति पद की दावेदार रहीं निक्की हेली ने कहा है कि अमेरिका को भारत जैसे मजबूत सहयोगी के साथ रिश्ते खराब नहीं करने चाहिए। 
विज्ञापन


निक्की हेली ने ट्रंप प्रशासन को दी नसीहत
निक्की हेली ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि, 'भारत को रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए। लेकिन चीन, जो एक विरोधी है और रूसी तथा ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है, उसे 90 दिनों के लिए टैरिफ में ढील दी गई है। चीन को छूट न दें और भारत जैसे मजबूत सहयोगी के साथ अपने रिश्ते खराब न करें।' दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर हेली, ट्रंप के पहले कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत थीं और अमेरिकी प्रशासन में कैबिनेट स्तर के पद पर नियुक्त होने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं।
विज्ञापन


निक्की हेली की यह टिप्पणी ट्रंप के उस बयान के कुछ घंटों बाद आई, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है और उन्होंने घोषणा की थी कि वह अगले 24 घंटों में भारत पर टैरिफ काफी हद तक बढ़ा देंगे। ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत, रूस से तेल खरीद रहा है और रूस को यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में ईंधन देने का काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने किया था पलटवार
ट्रंप के भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी के बाद भारत ने भी सोमवार को अमेरिका और यूरोपीय संघ पर असामान्य रूप से तीखा पलटवार किया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि 'भारत अपने उपभोक्ताओं के लिए सस्ती और स्थिर ऊर्जा मुहैया कराने के लिए रूस से तेल आयात करता है। जो देश भारत की आलोचना कर रहे हैं, वे खुद रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं। भारत की तरह उनका यह व्यापार उनकी कोई मजबूरी भी नहीं है। वास्तव में भारत ने रूस से तेल इसलिए आयात शुरू किया, क्योंकि संघर्ष के बाद पारंपरिक सप्लाई यूरोप की ओर मोड़ दी गई थी। उस समय अमेरिका ने खुद भारत को ऐसे आयात के लिए प्रोत्साहित किया था ताकि दुनिया के तेल बाजार की स्थिरता बनी रह सके।'


ये भी पढ़ें- US: 'मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता', रूसी रसायनों और उर्वरकों के अमेरिकी आयात के सवाल पर ट्रंप का गोलमोल जवाब

ट्रंप का बयान- चीन से हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं
ट्रंप ने एक साक्षात्कार में चीन और उसके नेता शी जिनपिंग से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। वे हमारा बहुत सम्मान करते हैं।' ट्रंप ने आगे कहा कि अगर हम कोई समझौता करते हैं, तो संभवतः इस साल के अंत से पहले उनकी चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई समझौता नहीं होता है, तो उनकी मुलाकात नहीं होगी। ट्रंप ने आगे कहा कि चीन अमेरिका पर बहुत निर्भर है। उनके साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं। मुझे लगता है कि हम एक अच्छा समझौता करेंगे। यह जरूरी नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि हम एक अच्छा समझौता करेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed