फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "I don't know anything about it": Donald Trump on US imports of Russian chemicals and fertilizers India Claims

US: 'मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता', रूसी रसायनों और उर्वरकों के अमेरिकी आयात के सवाल पर ट्रंप का गोलमोल जवाब

Wed, 06 Aug 2025 07:09 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 06 Aug 2025 07:09 AM IST
सार

व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एएनआई ने अमेरिका की ओर से रूसी रसायनों और उर्वरकों के आयात के बारे में पूछा तो ट्रंप ने कहा, 'मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता। हमें इसकी जांच करनी होगी।'

विज्ञापन
"I don't know anything about it": Donald Trump on US imports of Russian chemicals and fertilizers India Claims
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि अमेरिका रूसी रसायनों और उर्वरकों का आयात करता है। जब उनसे यह सवाल किया गया तो वे इससे बचते नजर आए। यह सवाल ऐसे वक्त किया गया, जब भारत ने कहा था कि अमेरिका अपने परमाणु उद्योग, उर्वरकों और रसायनों के लिए रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड का आयात जारी रखे हुए है।

विज्ञापन

 

व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एएनआई ने अमेरिका की ओर से रूसी रसायनों और उर्वरकों के आयात के बारे में पूछा तो ट्रंप ने कहा, 'मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता। हमें इसकी जांच करनी होगी।' एएनआई ने राष्ट्रपति की प्रेस टीम से संपर्क किया है। फिलहाल उनके जवाब का इंतजार है।

विज्ञापन


यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से उस घोषणा के एक दिन बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर शुल्क काफी बढ़ा देगा। उन्होंने कहा था, 'भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए तेल का एक बड़ा हिस्सा खुले बाजार में भारी मुनाफे पर बेच रहा है। उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि रूसी युद्ध मशीन की ओर से यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं। इसी वजह से मैं भारत की ओर से अमेरिका को दिए जाने वाले टैरिफ में काफी वृद्धि करूंगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!!!' 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान का भारत ने कड़ा विरोध किया था। विदेश मंत्रालय ने भारत को निशाना बनाए जाने को अनुचित और बिना सोचे समझे की गई कार्रवाई बताया। भारत ने कहा कि रूस से उसका आयात बाजार की जरूरतों और ऊर्जा सुरक्षा पर आधारित है। भारत ने रूस से आयात इसलिए शुरू किया क्योंकि संघर्ष छिड़ने के बाद पारंपरिक आपूर्ति यूरोप की ओर मोड़ दी गई थी। उस समय अमेरिका ने वैश्विक ऊर्जा बाजारों की स्थिरता को मजबूत करने के लिए भारत की ओर से ऐसे आयातों को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया था। भारत के आयात का उद्देश्य भारतीय उपभोक्ताओं के लिए अनुमानित और किफायती ऊर्जा लागत सुनिश्चित करना है। वैश्विक बाजार की स्थिति के कारण ये एक अनिवार्य आवश्यकता है। हालांकि, यह उजागर होता है कि भारत की आलोचना करने वाले देश स्वयं रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं। हमारे मामले के विपरीत ऐसा व्यापार कोई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बाध्यता भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed