फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nikki Haley asks India to take Trump tariff view on Russian oil seriously

Tariff: निक्की हेली का यूटर्न, बोलीं- जितना जल्दी हो सके, उतनी जल्दी ट्रंप की बात पर गंभीरता से विचार करे भारत

Sun, 24 Aug 2025 01:58 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 24 Aug 2025 01:58 PM IST
सार

निक्की हेली ने लिखा कि 'अमेरिका और भारत को सबसे महत्वपूर्ण बात को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। चीन का सामना करने के लिए, अमेरिका का भारत के रूप में एक मित्र होना जरूरी है।'

विज्ञापन
Nikki Haley asks India to take Trump tariff view on Russian oil seriously
निक्की हेली - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका की भारतवंशी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कहा है कि भारत को रूसी तेल पर राष्ट्रपति ट्रंप की बातों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को व्हाइट हाउस के साथ मिलकर इस मुद्दे का समाधान निकालना चाहिए और वो भी जितना जल्दी हो सके, उतना ही अच्छा होगा। निक्की हेली ने शनिवार को सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'व्यापारिक मतभेदों और रूसी तेल आयात जैसे मुद्दों से निपटने के लिए कठोर बातचीत की जरूरत है।'
विज्ञापन


निक्की हेली का यूटर्न
निक्की हेली ने पिछले हफ्ते न्यूजवीक के लिए लिखे अपने एक लेख का एक अंश सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया। यह लेख निक्की हेली ने भारत और अमेरिका के बीच जारी टैरिफ तनाव को लेकर लिखा है। पूर्व में निक्की हेली ने भारत पर टैरिफ लगाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचना की थी। हालांकि इसके चलते हेली को अपनी ही पार्टी में विरोध का सामना करना पड़ा। माना जा रहा है कि इसी के चलते अब निक्की हेली ने यूटर्न लेते हुए भारत से ट्रंप की बातों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है। 
विज्ञापन


ट्रंप का किया समर्थन
निक्की हेली ने लिखा कि 'भारत द्वारा रूस से भारी मात्रा में तेल खरीदने पर ट्रंप का निशाना साधना सही है, इससे व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को वित्तपोषित करने में मदद मिल रही है।' हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को भारत के साथ एक मूल्यवान और लोकतांत्रिक साझेदार की तरह व्यवहार करना चाहिए, न कि चीन जैसे विरोधी की तरह।' हेली ने दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों, भारत और अमेरिका के बीच दशकों पुरानी मित्रता और सद्भावना की भी बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निक्की हेली ने लिखा कि 'अमेरिका और भारत को सबसे महत्वपूर्ण बात को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। चीन का सामना करने के लिए, अमेरिका का भारत के रूप में एक मित्र होना जरूरी है।' दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर हेली, ट्रम्प के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत थीं, और अमेरिकी प्रशासन में कैबिनेट स्तर के पद पर नियुक्त होने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं।


ये भी पढ़ें- North Korea: उत्तर कोरिया लगातार बढ़ा रहा अपनी ताकत, नई एंटी एयर मिसाइलें तैयार; किम जोंग उन ने किया निरीक्षण

ट्रंप ने भारत पर लगाया है 50 प्रतिशत टैरिफ
राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को दोगुना करके 50 प्रतिशत कर दिया है, जिसमें भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है, जो 27 अगस्त से लागू होगा। रूसी कच्चे तेल की अपनी खरीद का बचाव करते हुए, भारत यह कहता रहा है कि उसकी ऊर्जा खरीद राष्ट्रीय हित और बाजार की गतिशीलता से प्रेरित है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed