{"_id":"5cbeb894bdec2214422fcd66","slug":"nigerian-policemen-crushed-the-crowd-in-easter-celebration-10-people-killed-30-children-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर के मौके पर नाइजीरियन पुलिसकर्मी ने भीड़ को रौंदा, 10 लोगों की मौत, 30 बच्चे घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईस्टर के मौके पर नाइजीरियन पुलिसकर्मी ने भीड़ को रौंदा, 10 लोगों की मौत, 30 बच्चे घायल
Tue, 23 Apr 2019 12:32 PM IST
आसिम खान
भाषा, कानो
भाषा, कानो
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
नाइजीरिया
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर नाइजीरिया में ईस्टर के अवसर पर एक जुलूस के दौरान एक पुलिसकर्मी ने अपनी कार बच्चों के एक समूह के बीच घुसा दी जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक बच्चे घायल हो गए। सरकारी पुलिस प्रवक्ता मैरी मल्लुम ने बताया कि यह घातक घटना रविवार देर रात हुई, जब एक ‘ऑफ ड्यूटी’ पुलिसकर्मी ने कार जुलूस में घुसा दी।
विज्ञापन
मल्लुम ने कहा, ‘10 लोगों की मौत हो गई जिनमें पुलिसकर्मी और अर्द्धसैन्य बल का एक सदस्य भी शामिल था। अर्द्धसैन्य बल का सदस्य पुलिसकर्मी के साथ था।’
उन्होंने कहा, ‘हमें पता चला कि पुलिसकर्मी और उसका मित्र वर्दी में नहीं थे। उन पर नाराज भीड़ ने हमला कर दिया और उनकी मौत हो गई।’
मल्लुम ने कहा, ‘अन्य 30 बच्चे घायल हो गए और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जांच जारी है।’ गोम्बे में ब्वॉयज ब्रिगेड के प्रमुख इसाक क्वादांग ने कहा कि कार चालक का बच्चों के साथ किसी बात पर झगड़ा हुआ जिसके बाद कार चालक ने गुस्से में कार भीड़ में घुसा दी। उसने जानबूझकर ऐसा किया।
विज्ञापन