{"_id":"6739a9b9fb0bdf20ba0862af","slug":"nigeria-to-honour-pm-modi-with-grand-commander-of-the-order-of-the-niger-award-news-in-hindi-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: पीएम मोदी को अपने शीर्ष सम्मान से सम्मानित करेगी नाइजीरिया सरकार, केवल क्वीन एलिजाबेथ को मिला यह गौरव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PM Modi: पीएम मोदी को अपने शीर्ष सम्मान से सम्मानित करेगी नाइजीरिया सरकार, केवल क्वीन एलिजाबेथ को मिला यह गौरव
Sun, 17 Nov 2024 02:00 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:00 PM IST
सार
नाइजीरिया 17वां देश है, जो अपने शीर्ष सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित कर रहा है। अपने तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी ब्राजील और गुयाना भी जाएंगे। नाइजीरिया से वे ब्राजील जाएंगे। ब्राजील में, वे ट्रोइका सदस्य के रूप में 19वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा पर हैं। इस यात्रा के पहले चरण में वे रविवार को नाइजीरिया पहुंचे, जहां नाइजीरिया सरकार के मंत्री न्येसोम एजेनवो वाइक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें सम्मान स्वरूप अबुजा शहर की चाबी भेंट की गई। अपने तीन बार के कार्यकाल में पीएम मोदी की यह पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया की पहली यात्रा है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के निमंत्रण पर पीएम मोदी वहां पहुंचे। नाइजीरिया की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने शीर्ष सम्मान द ग्रांड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर से सम्मानित करने का एलान किया है। भारत सरकार के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
इस गौरव को प्राप्त करने वाले पीएम मोदी दूसरे विदेशी व्यक्ति बन जाएंगे। उनसे पहले सिर्फ ब्रिटेन की पूर्व महारानी क्वीन एलिजाबेथ को ही इस सम्मान से सम्मानित किया गया था। वहीं नाइजीरिया 17वां देश है, जो अपने शीर्ष सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित कर रहा है। अपने तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी ब्राजील और गुयाना भी जाएंगे। नाइजीरिया से वे ब्राजील जाएंगे। ब्राजील में, वे ट्रोइका सदस्य के रूप में 19वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 18-19 नवंबर को रियो डी जेनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में शामिल होंगे।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन