फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nigeria gasoline tanker explosion Updates casualties death toll news in hindi

Nigeria Tanker Explosion: अफ्रीकी देश नाइजीरिया में टैंकर धमाका, मृतकों की संख्या बढ़कर 86 तक पहुंची

Mon, 20 Jan 2025 04:09 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 20 Jan 2025 04:09 AM IST
सार

उत्तरी नाइजीरिया के नाइजर राज्य में बीते शनिवार को एक पेट्रोल टैंकर ट्रक पलटने से और उससे फैसे पेट्रोल की चलते विस्फोट होने से अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है। धिकारी ने बताया कि मारे गए अधिकांश पीड़ितों में गरीब स्थानीय निवासी शामिल हैं।

विज्ञापन
Nigeria gasoline tanker explosion Updates casualties death toll news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी नाइजीरिया के नाइजर राज्य में बीते शनिवार को एक पेट्रोल टैंकर ट्रक पलटने से और उससे फैसे पेट्रोल की चलते विस्फोट होने से अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है। वहीं अन्य 55 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। गौरतलब है कि यहां के जिगावा राज्य में पिछले साल अक्तूबर में इसी तरह की दुर्घटना हुई थी, जिसमें 147 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन


अधिकारी ने दी जानकारी
राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि विस्फोट में 55 से अधिक लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज सुलेजा क्षेत्र के तीन अस्पतालों में चल रहा है। कुछ लोग तो जलकर पूरी तरह से राख हो गए, जिसके कारण मरने वालों की संख्या 86 से अधिक हो सकती है, लेकिन इसकी सटीक जानकारी फोरेंसिक जांच के बाद ही मिल सकेगी।

विज्ञापन

विस्फोट में लोगों के मौत का कारण
वहीं बात इस विस्फोट में मारे गए इतने लोगों की मौत के कारण की करें तो, बताया जा रहा है कि घटना के स्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। इनमें कुछ लोग तस्वीरें लेने आए थे, कुछ आसपास के लोग थे और कुछ लोग टैंकर से गैसोलीन निकालने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस घटना से पहले, नाइजीरिया में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई थी, क्योंकि राष्ट्रपति बोला टीनूबू के प्रशासन ने एक साल पहले पेट्रोल पर दी जा रही सरकारी सब्सिडी को हटा दिया था। इसका उद्देश्य था कि पेट्रोल की बची हुई राशि को विकास कार्यों में लगाया जाए, लेकिन इस नीति के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।



नाइजीरिया में गैसोलीन टैंकरों से पेट्रोल निकालना एक आम घटना है, क्योंकि कुछ लोग इसे मुफ्त का सामान समझकर या तो खुद इस्तेमाल करने के लिए निकालते हैं, या फिर इसे बेचकर लाभ कमाने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed