फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nigeria: Boko Haram kills 23 people returning from funeral

बोको हरम ने अंतिम संस्कार से लौट रहे 23 लोगों को गोलियों से भूनकर की हत्या

Sun, 28 Jul 2019 11:14 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 28 Jul 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Nigeria: Boko Haram kills 23 people returning from funeral
बोको हराम (फाइल फोटो) - फोटो : social media

बोको हरम के बंदूकधारियों ने शनिवार को नाइजीरिया के अशांत उत्तर पूर्व क्षेत्र के बोर्नो राज्य में 23 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय मिलिशिया और निवासियों ने बताया कि ये लोग एक अंतिम संस्कार से लौट रहे थे।

विज्ञापन


स्थानीय मिलिशिया नेता बुनु बुकर मुस्तफा ने बताया कि मैदुगुरी के समीप नागनजई जिले में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे पुरुषों के एक समूह पर शनिवार सुबह अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार करीब साढ़े 10 बजे तीन मोटरसाइकिलों पर आए हमलावरों ने गोलियां चला दीं।
विज्ञापन


मुस्तफा ने बताया कि हमारे लोगों ने घटनास्थल से 23 शव बरामद किए हैं।

नागनजई जिले के एक अधिकारी ने घटना और मृतकों की संख्या दोनों की पुष्टि की है। अधिकारी ने कहा कि मुझे आज सुबह बदू कुल्लू के पास बोको हरम द्वारा 23 लोगों को मारे जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोको हरम के लड़ाके बार-बार नागनजई जिले पर हमला करते रहते हैं। पिछले साल सितंबर में, स्थानीय निवासियों द्वारा अपने जानवरों को देने से मना करने के कारण बोको हरम ने आठ लोगों की हत्या कर दी थी। साथ ही दो गांवों से जानवरों का चारा भी उठा ले गए।

बोको हरम और उसके इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक और लेवंत समर्थित आईएसडब्ल्यूएपी स्प्लिन्टर ने हाल के महीनों में नागरिक और सैन्य ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं।


इससे पहले ही गुरुवार को बोको हरम के लड़ाकों ने माइदुगुरी के बाहर विस्थापित लोगों के लिए बने एक शिविर पर हमला किया, साथ ही दो निवासियों की हत्या कर दी और पास के सैन्य अड्डे को जलाने के बाद खाद्य आपूर्ति लूट ले गए।

दशक भर से चल रहे संघर्ष ने पड़ोसी देशों चाड, नाइजर और कैमरून में लगभग 20 लाख से अधिक जनसंख्या को विस्थापित होने पर मजबूर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed