फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nigeria: Boko Haram claims attack on missing plane

नाइजीरिया: लापता विमान पर बोको हराम ने किया हमले का दावा

Sun, 04 Apr 2021 05:58 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लागोस
एजेंसी, लागोस Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 04 Apr 2021 05:58 AM IST
सार

  • बोको हराम ने अपने वीडियो में एक विमान को हवा में विस्फोट होते हुए दिखाया है

विज्ञापन
Nigeria: Boko Haram claims attack on missing plane
बोको हराम - फोटो : social media

विस्तार

जिहादी गतिविधि पर नजर रखने वाले ‘साइट’ खुफिया समूह ने बताया कि आतंकी संगठन बोको हरान ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि उसने नाइजीरिया के एक युद्धक विमान को मार गिराया है। बता दें कि नाइजीरियाई अधिकारियों ने कुछ दिन पहले बताया था कि उसकी वायुसेना के एक लड़ाकू विमान का कुछ दिन पहले बोर्नो राज्य में संपर्क टूट चुका है।

विज्ञापन


बोको हराम ने अपने वीडियो में एक विमान को हवा में विस्फोट होते हुए दिखाया है। इसमें एक व्यक्ति का शव भी दिखाया गया है जिसे बोको हराम ने विमान का पायलट बताया है। विमान पर लिखी नाइजीरिया वायु सेना की जानकारियां अल्फा-जेट के पंजीकरण नंबर से मिलती है।
विज्ञापन


वायु सेना ने बताया कि यह विमान बुधवार को लड़ाकू अभियान के दौरान लापता हो गया था। शुक्रवार को वायु सेना ने कहा कि चालक दल के दो सदस्यों के साथ उड़ान भर रहा विमान शायद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed