फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nigeria 21 school children rescued from kidnappers

नाइजीरिया: सुरक्षा बलों ने कुछ ही घंटे में 21 स्कूली बच्चों को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया

Tue, 04 Jan 2022 02:56 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, अबुजा।
एजेंसी, अबुजा। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 04 Jan 2022 02:56 AM IST
सार

वरिष्ठ अधिकारी एडवर्ड गैबकेट ने कहा कि घटना के बारे में जानकारी मिलते ही नाइजीरिया वायुसेना ने जामफ्रा राज्य में मौजूद हथियारबंद समूहों के कैंप पर हवाई हमले किए। सुरक्षा बलों ने कुछ ही घंटे में सभी बच्चों को मुक्त करा लिया।

विज्ञापन
Nigeria 21 school children rescued from kidnappers
नाइजीरिया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिमी अफ्रीकन देश नाइजीरिया में अपहरण किए गए 21 स्कूली बच्चों को पुलिस ने हथियारबंद समूह के चंगुल से मुक्त करा लिया। इन बच्चों का शुक्रवार शाम में तब अपहरण हुआ था, जब सभी शिक्षक के साथ कटसीना राज्य के बकुरा क्षेत्र में स्थित इस्लामिक स्कूल जा रहे थे।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी एडवर्ड गैबकेट ने कहा कि घटना के बारे में जानकारी मिलते ही नाइजीरिया वायुसेना ने जामफ्रा राज्य में मौजूद हथियारबंद समूहों के कैंप पर हवाई हमले किए। सुरक्षा बलों ने कुछ ही घंटे में सभी बच्चों को मुक्त करा लिया। पुलिस ने बताया कि इस बारे में जानकारी नहीं है कि समूह ने कितने लोगों का अपहरण किया है पर घटनास्थल से लोगों को ले जाने के लिए पांच गाड़ियों के बारे में सूचना मिली। इस आधार पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में हथियारबंद समूह अक्सर ग्रामीणों और बच्चों पर हमले करते रहते हैं।
विज्ञापन


उधर, काडुना प्रांत के रहने वाले छह लोगों की एक अन्य समूह द्वारा हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आतंकी संगठन को बढ़ावा देने के लिए करीब 150 हथियारबंद समूह नाइजीरिया में हिंसा की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed