{"_id":"5c2e43b2bdec2256a47cc8d6","slug":"niger-army-has-killed-more-than-280-militants-of-boko-haram","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोको हराम के 280 से ज्यादा आतंकवादियों को नाइजर सेना ने किया ढेर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बोको हराम के 280 से ज्यादा आतंकवादियों को नाइजर सेना ने किया ढेर
Thu, 03 Jan 2019 10:47 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइजीरिया से सटे दक्षिण-पूर्वी सीमा के पास 280 से अधिक बोको हराम के आतंकवादियों को नाइजर सेना ने मार गिराया। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकारी टेलीविजन पर मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 28 दिसंबर को अभियान शुरू होने के बाद से 200 से अधिक आतंकी हवाई हमलों में मारे गए।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के अनुसार, 87 से अधिक आतंकवादियों को सैनिकों ने ढेर कर दिया। यह बयान ऐसे समय में आया जब पश्चिमी अफ्रीकी देशों के नेताओं ने नवंबर में लेक चाड क्षेत्र में नाइजीरियाई इस्लामी समूह द्वारा किए जा रहे हमलों को लेकर बातचीत की थी। लेक चाड एक रणनीतिक क्षेत्र है, जहां चाड, कैमरून, नाइजीरिया और नाइजर की सीमाएं मिलती है।
विज्ञापन
सीरिया में विद्रोहियों व जिहादियों के संघर्ष में 48 की मौत
पश्चिमोत्तर सीरिया में जिहादियों और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में पिछले दो दिन में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई है। ‘सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बुधवार को यह जानकारी दी। पश्चिमी अलेप्पो प्रांत में एक विद्रोही समूह और अलकायदा से जुड़े हयात तहरीर अल शम (एचटीएस) के बीच मंगलवार को संघर्ष शुरू हुआ था। यह संघर्ष बुधवार को पड़ोसी इदलिब प्रांत में भी फैल गया।
विज्ञापन
ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कहा, ‘‘संघर्ष तेज हो गया और इदलिब प्रांत के उत्तर और दक्षिण पूर्व में फैल गया।’’ उन्होंने बताया कि इसमें 48 लोगों की मौत हो गई है। एचटीएस ने सोमवार को विद्रोही समूह नुरेद्दीन अल जिंकी पर उसके पांच सदस्यों की हत्या का आरोप लगाया था और उसके खिलाफ हमले शुरू कर दिए थे।