{"_id":"5e08451e8ebc3e87bb5b585d","slug":"newyork-mass-stabbing-at-synagogue-attack-on-jewish-place-of-worship-rabbi-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क: यहूदियों के प्रार्थना स्थल पर हमला, कई लोगों को चाकू से गोदा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूयॉर्क: यहूदियों के प्रार्थना स्थल पर हमला, कई लोगों को चाकू से गोदा
Sun, 29 Dec 2019 11:59 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में घटला स्थल के बाहर पुलिस
- फोटो : ABC 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के न्यूयॉर्क में यहूदियों के एक प्रार्थना स्थल पर अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया। हमलावर ने यहां कई लोगों को चाकू से गोद डाला। घटना शनिवार, 28 दिसंबर की रात की है। जब प्रार्थना स्थल पर एक समारोह चल रहा था। घटना की जानकारी सार्वजनिक मामलों के एक संगठन ऑर्थोडॉक्स ज्यूइश पब्लिक अफेयर्स काउंसिल (Orthodox Jewish Public Affairs Council) ने ट्विटर के जरिए दी।
विज्ञापन
पब्लिक अफेयर्स काउंसिल ने ट्वीट किया कि ‘‘रात 9.50 बजे कई लोगों पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है। यह एक हसीदिक रब्बी (यहूदी धर्मगुरू) का घर है, जहां यह घटना हुई। हमले में घायल हुए पांच लोगों (सभी हसीदिक समुदाय के लोग) को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है।’’ बता दें कि हसीदिक यहूदियों का एक धार्मिक समुदाय है।
विज्ञापन
वहीं डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क पुलिस ने कहा है कि उन्होंने एक संदिग्ध हमलावर का पता लगा लिया है।
स्थानीय हसीदिक समुदाय के अधिकारियों का कहना है कि जिन्हें चाकू मारा गया उनमें से दो लोगों की हालत बेहद गंभीर है। उनके अनुसार, संदिग्ध हमलावर ने स्कार्फ से अपना चेहरा आधा ढका हुआ था। हमला करने के बाद वह एक ग्रे कार में बैठकर फरार हो गया।
विज्ञापन