{"_id":"636718af5f2fde4fab004339","slug":"newyork-manhattan-fire-many-injured-two-sustained-critical-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manhattan Fire: अमेरिका के मैनहैटन की ऊंची इमारत में लगी भीषण आग, 38 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Manhattan Fire: अमेरिका के मैनहैटन की ऊंची इमारत में लगी भीषण आग, 38 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
Sun, 06 Nov 2022 09:31 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 06 Nov 2022 09:31 AM IST
सार
दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद इमारत की ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले कुछ लोग छत के रास्ते बाहर आए। अधिकारियों ने बताया कि घटना में 38 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर स्थित मैनहैटन की एक ऊंची इमारत में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में 38 लोग झुलस गए हैं जिनमें दो गंभीर रूप से घायल हो गए। रेस्क्यू के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद थे। सोशल मीडिया पर घटना के साझा किए गए वीडियो में दिख रहा है कि लोग अपार्टमेंट की खिड़कियों पर लटके हैं और दमकलकर्मी रस्सियों के सहारे धुएं से भरी इमारत से नीचे उतार रहे हैं।
विज्ञापन
लिथियम बैटरी से लगी आग
दमकल अधिकारियों ने बताया कि इमारत की ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले कुछ लोग छत के रास्ते बाहर आए। न्यूयॉर्क की दमकल विभाग की आयुक्त लॉरा कवनाग ने बताया कि 20वीं मंजिल पर अज्ञात उपकरण में प्रयुक्त लिथियम बैटरी से आग लगी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में 38 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक है और पांच गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन