फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealnad transport authority will scrap a sexist road sign after 7 year old girl plea

साइन बोर्ड पर लिखे लाइनमैन शब्द पर 7 साल की बच्ची ने उठाई आपत्ति, तो एजेंसी ने बदल दिया नाम

Wed, 01 Aug 2018 09:53 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
 New Zealnad transport authority will scrap a sexist road sign after 7 year old girl plea

न्यूजीलैंड में एक सात साल की बच्ची ने जो कहा वह सुनकर हर कोई हैरत में था। जिस बात पर किसी बड़े ने कभी ध्यान नहीं दिया उस पर छोटी सी बच्ची ने ध्यान दिया। यहां एक सात साल की बच्ची ने सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड पर लिखे लाइनमैन शब्द पर आपत्ति उठाई। इसके बाद अब इस शब्द को बदलकर इसकी जगह लाइन क्रू लिखा जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल जोए कोरे नाम की बच्ची अपने पिता और दादा के साथ कार से जा रही थी। तभी उसकी नजर सड़क पर लगे इलेक्ट्रिक पावर लाइन वाले इलाके में लगे बोर्ड पर पड़ी। जिस पर लिखा था लाइनमैन। उसने अपने पिता और दादा से सवाल पूछा कि महिलाएं भी तो लाइन वर्कर्स होती हैं तो यहां लाइनमैन क्यों लिखा हुआ है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट एजेंसी को लिखा पत्र

जोए ने अपनी बात आगे तक पहुंचाने के लिए न्यूजीलैंड ट्रांसपोर्ट एजेंसी के मुख्य कार्यकारी फर्गुस जैमी को पत्र लिखा। उसने उसमें लिखा कि महिलाएं भी तो लाइन वर्कर्स होती हैं। तो सड़क पर लगे साइन बोर्ड पर लाइनमैन शब्द का प्रयोग क्यों होता है। क्या आप सहमत हैं? उसने लिखा कि मुझे ये शब्द भेदभावपूर्ण लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने लिखा कि मैं बड़ी होकर लाइन वर्कर्र तो नहीं बनना चाहती क्योंकि मुझे उसके अलावा भी बहुत से काम पसंद हैं। लेकिन बहुत सी ऐसी बच्चियां भी हैं जो बड़े होकर लाइन वर्कर्स बनना चाहती हैं। उसने लिखा कि लाइनमैन शब्द से ऐसा लगता है कि यह काम सिर्फ पुरुषों के लिए है जबकि ऐसा तो बिल्कुल भी नहीं है। महिलाएं भी ये काम करती हैं। क्या इस शब्द की जगह लाइन वर्कर्स या किसी और शब्द का प्रयोग किया जा सकता है जो कि सही हो।

जबाव में जैमी ने भी लिखा पत्र

 New Zealnad transport authority will scrap a sexist road sign after 7 year old girl plea

जोए के पत्र को पढ़ने के बाद जैमी ने उसकी काफी सराहना की। उन्होंने पत्र में लिखा कि जोए हम आपकी बात से पूरी तरह सहमत हैं। और अब आपके ही सुझाव पर ये नाम बदलने जा रहे हैं। पत्र में जैमी ने आगे कहा कि बड़े आइडिया कहीं से भी आ सकते हैं। जोए जैसे छोटे बच्चों से भी। शाबाश जोए.. लाइन मैन की जगह लाइन वर्कर्स शब्द थोड़ा बड़ा पड़ेगा और इसके लिए सभी बोर्ड भी बदलने पड़ सकते हैं। इस वजह से हम लाइनमैन की जगह लाइन क्रू शब्द लिखेंगे।

जोए की मां ने ट्विटर पर शेयर किया अधिकारी का पत्र

जोए की मां ने ट्रांसपोर्ट एजेंसी के अधिकारी जैमी के पत्र को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि मुझे अपनी सात साल की बेटी जोए पर गर्व है। उसने न्यूजीलैंड ट्रांसपोर्ट एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखा था। जिसमें उसने लाइनमैन शब्द की जगह कोई सही नाम लिखने का सुझाव दिया। जोए की इस बात को कार्यकारी अधिकारी ने मान लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed