{"_id":"5fa5a45fdb2bd93ac11b49f6","slug":"new-zealands-new-cabinet-officially-sworn-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड की नई कैबिनेट ने आधिकारिक रूप से शपथ ग्रहण की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूजीलैंड की नई कैबिनेट ने आधिकारिक रूप से शपथ ग्रहण की
Sat, 07 Nov 2020 01:00 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वेलिंगटन
एजेंसी, वेलिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड की नई कैबिनेट ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इतिहास के सबसे चुनौतीपूर्ण समय में आर्थिक सुधार पर जोर दिया। नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद अर्डर्न ने कहा, आज मैंने कैबिनेट को याद दिलाया कि सेवा का सम्मान बड़ी जिम्मेदारी के साथ आता है और हम इसके लिए कुछ भी नहीं लेते हैं।
विज्ञापन
पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने चुनौतीपूर्ण समय में आर्थिक सुधार पर दिया जोर
देश की संसद 25 नवंबर से खोली जाएगी। शुक्रवार को चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम चुनाव नतीजों से पता चला है कि अर्डर्न के नेतृत्व में लेबर पार्टी ने 50 फीसदी वोट हासिल किए। हालांकि पार्टी ने ग्रीन पार्टी के साथ गठबंधन स्थापित किया हुआ है जिसे दो मंत्रालय दिए गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सत्तारूढ़ लेबर पार्टी की अर्डर्न ने 17 अक्टूबर के आम चुनावों में भारी बहुमत से जीतने के बाद दूसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर पदभार संभाला है। कैबिनेट में एंड्रयू लिटिल ने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में जबकि नेनाइया माहुता ने विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली। देश के इतिहास में पहली बार किसी महिला को इस पद पर नियुक्ति मिली है।
विज्ञापन