फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealand Wellington welcomes first Kiwi chicks in over 150 years

New Zealand: ब्राउन कीवी संरक्षण प्रयास में मिली कामयाबी, 150 साल में पहली बार राजधानी में दो चूजों का जन्म

Sat, 02 Dec 2023 12:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 02 Dec 2023 12:40 PM IST
सार

ब्राउन कीवी देश की सामान्य प्रजातियों में से एक है। न्यूजीलैंड संरक्षण विभाग ने दो पीढ़ियों के भीतर इन प्रजातियों के खत्म होने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
New Zealand Wellington welcomes first Kiwi chicks in over 150 years
Brown Kiwi - फोटो : Social Media

विस्तार

न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में संरक्षणवादियों ने 150 वर्षों में दो कीवी चूजों की खोज की है, जो कि प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पक्षी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पल है। साल 1991 में कीवी बचाव अभियान शुरू किया गया था और एक साल पहले कैपिटल कीवी प्रोजेक्ट शुरू किया गया। इसी के साथ शहर में नॉर्थ आइलैंड ब्राउन कीवी को फिर एक बार देखा गया। 
विज्ञापन


ब्राउन कीवी देश की सामान्य प्रजातियों में से एक है। न्यूजीलैंड संरक्षण विभाग ने दो पीढ़ियों के भीतर इन प्रजातियों के खत्म होने की चेतावनी दी है। इसी के साथ कैपिटल कीवी प्रोजेक्ट ने ट्रांसमीटर के उपयोग से चूजों की निगरानी करने के साथ 18 अन्य ब्राउन कीवी पालने का लक्ष्य बनाया है। 
विज्ञापन


एक समय लगभग 12 मिलियन की आबादी वाले ब्राउन कीवी की जनसंख्या अचानक से घटकर 68,000 तक हो गई। इसे देखते हुए 'सेव द कीवी चैरेटी' और 90 अन्य संरक्षण कार्यक्रम उनकी जनसंख्या को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। 'सेव द कीवी' ने एक आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि 95 फीसदी जंगली कीवी व्यस्क होने से पहले ही मर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैपिटल कीवी प्रोजेक्ट के टीम लीडर पॉल वार्ड ने आशा व्यक्त की है। दो चूजों का जन्म न्यूजीलैंड में कीवी को सुरक्षित करने के लिए चल रहे संरक्षण प्रयासों के लिए आशा का संकेत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed