{"_id":"5f670f9c8ebc3e98186d8876","slug":"new-zealand-town-adjust-without-foreign-tourist-because-of-covid-19-queenstown-will-adjust-to-life-without-foreign-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: न्यूजीलैंड के इस मशहूर शहर में नहीं आएगा कोई विदेशी यात्री, जानें क्या है कारण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Coronavirus: न्यूजीलैंड के इस मशहूर शहर में नहीं आएगा कोई विदेशी यात्री, जानें क्या है कारण
Sun, 20 Sep 2020 01:45 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वीन्सटाउन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वीन्सटाउन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
न्यूजीलैंड का क्वीन्सटाउन शहर
- फोटो : Twitter- @PureQueenstown
एक सामान्य साल में न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा निर्यात होता है उसका अंतरराष्ट्रीय पर्यटन। इसके राजसी अल्पाइन दृश्य, साहसिक खेल और विनयार्ड्स के साथ सामान्य तौर पर क्वीन्टाउन फल फूलता रहा है। लेकिन 19 मार्च से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रतिबंध लगे होने के कारण, शहर में कम विदेशी लोगों की आवाजें सुनने को मिल रही हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
बार बंद रहते हैं, आधे हफ्ते तक नाव नदी के बाहर रहती है और सबसे बड़े स्की क्षेत्रों में एक सोमवार से शुक्रवार तक बंद रहता है। क्वीन्सटाउन लेक्स डिस्ट्रीक्ट मेयर जिल बॉल्ट का कहना है कि यह एक कार के प्रज्वलन में चाबी बंद करने की तरह है, यह सब बंद हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय व्यापार, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है।
कोविड-19 बीमारी की वजह से दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसके बाद क्योटो से लेकर एम्सटर्डम जैसी प्रतिष्ठित जगहों पर यात्रियों ने जाना कम कर दिया, जिसके बाद इन शहरों के स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा।
मार्च 2019 तक न्यूजीलैंड में विदेशी यात्रियों ने 12 महीनों में 11.5 बिलियन डॉलर खर्च किए। बॉल्ट ने बताया कि यह क्षेत्र पर्यटकों के खर्च के मामले में करीब 40 फीसदी सामान्य चल रहा है। घरेलू यात्री विदेशियों की तुलना में ज्यादा मूल्य-संवेदनशील होते हैं।
न्यूजीलैंड की एक एयर सर्विस के प्रबंध निदेशक जेम्स स्टॉक्स का अनुमान है कि स्थानीय सौंदर्य जगहों के लिए अपनी उड़ानों पर कम से कम 85 फीसदी यात्री अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट हैं। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की अनुपस्थिति में घरेलू ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कीमतों को कम करना पड़ा क्योंकि मार्च से लॉकडाउन लगा हुआ है।
जेम्स ने बताया कि लॉकडाउन के ठीक बाद, कीमतों में 50 फीसदी की कमी की गई थी और अब कीमतों को 30 फीसदी तक नीचे गिरा दिया है। स्की, जो न्यूजीलैंड का सबसे ज्यादा लोकप्रिय साहसिक खेल है, को उम्मीद है कि इस सीजन में ग्राहकों की संख्या 30 फीसदी तक घट जाएगी।
लेकिन राजस्व में भी कमी आ सकती है क्योंकि घरेलू स्कीयर्स ऑस्ट्रेलियाई स्कीयर्स के मुकाबले कम पैसा खर्च करते हैं। हालांकि उच्च लागत के रहन-सहन के लिए मशहूर क्वीन्सटाउन में अब किराया घट रहा है। इसके अलावा पूर्व छूट्टी किराये के कारोबार स्थायी किरायदारों के लिए खाली हो गए हैं।
एक युवा ऑस्ट्रेलियन कर्मचारी निक वेवस्टर ने कहा कि शहर में किराया कम दिया गया है, इतना किराया हम वहन कर सकते हैं। अब विडंबना यह है कि यहां रहना आसान हो गया है और इससे लोगों का तनाव दूर हो गया है। न्यूजीलैंड के राज्यकोष के जानकारों का मानना है कि साल 2021 तक देश की सीमाएं बंद रहेंगी।
हालांकि सरकार का कहना है कि वो सीमाएं जल्द खोलना चाहती है लेकिन ऐसा करने से क्या देश के लोग सुरक्षित रहेंगे? मेयर बॉल्ट को उम्मीद है कि उनका शहर निकट समय प्रभावों से जल्द ही बाहर निकल जाएगा और राजस्व के वैकल्पिक स्रोतों फिल्म प्रोडक्शन और शिक्षा पर जोर दे सकता है। हालांकि इन्हें स्थापित करने में समय लगेगा।