फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealand Protest against imperative of corona vaccination Police strict on protesters Used water cannons

न्यूजीलैंड: कोरोना टीकाकरण की अनिवार्यता के विरुद्ध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों पर सख्ती, पानी की बौछारें छोड़ीं

Sun, 13 Feb 2022 01:14 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वेलिंगटन।
एजेंसी, वेलिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 13 Feb 2022 01:14 AM IST
सार

जब प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की गई तो उनकी संख्या कम होने के बजाय बढ़ गई। उन्होंने बौछारों के जवाब में मैदान के भीतर गड्ढे खोदे और पानी निकालने के लिए अस्थायी पाइप लगा लिया।

विज्ञापन
New Zealand Protest against imperative of corona vaccination Police strict on protesters Used water cannons
कोरोना टीकाकरण की अनिवार्यता के विरुद्ध न्यूजीलैंड में प्रदर्शन। - फोटो : Twitter@Ash_Stewart

विस्तार

कोरोना टीकाकरण की अनिवार्यता के विरुद्ध न्यूजीलैंड में प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ी। इसके अलावा उसने अमेरिकी गायक बेरी मानिलो के टीकों से संबंधित गीतों का सहारा लिया। इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने ट्विस्टर सिस्टर का गीत ‘वी आर नॉट गोना टेक इट’ बजाया।

विज्ञापन


शनिवार को जब प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की गई तो उनकी संख्या कम होने के बजाय बढ़ गई। उन्होंने बौछारों के जवाब में मैदान के भीतर गड्ढे खोदे और पानी निकालने के लिए अस्थायी पाइप लगा लिया। इसके बाद, संसद के स्पीकर ट्रेवर मलार्ड ने प्रदर्शनकारियों को असहज करने के लिए एक अनोखा तरीका खोजा। उन्होंने लाउड स्पीकर लगवाकर टीकों संबंधी संदेश जोर-जोर से चलाए और बैरी मानिलो एवं लोकप्रिय गीत ‘माकारेना’ को बार-बार चलाया। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने इसका भी जवाब ट्विस्टर सिस्टर का गीत बजाकर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने वेलिंगटन में संसद के बाहर डेरा डाले 122 लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने कहा कि उन्होंने सभी प्रदर्शनकारियों को चेताया था कि वे गैरकानूनी तरीके से वहां मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रूदो ने कहा- खत्म करें प्रदर्शन, कोर्ट का पुल खोलने का आदेश
कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो ने अमेरिकी सीमा पर बने पुल पर जमे ट्रक चालकों से घर जाने की अपील करते हुए कहा कि इस गैरकानूनी गतिविधि को खत्म होना चाहिए। उन्होंने चेताया कि प्रदर्शनकारियों पर आपराधिक पाबंदी लगाई जा सकती हैं। इस बीच कनाडा के एक जज ने एंबेसडर पुल पर पांच दिनों से जमे प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन खत्म करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा, यह आदेश शाम 7 बजे से लागू होगा ताकि प्रदर्शनकारी आराम से वापस लौट सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed