फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealand PM Jacinda Ardern cancels her wedding amid new Omicron restrictions

मिसाल: कोरोना के चलते इस देश की प्रधानमंत्री ने रद्द कर दी अपनी शादी, जानिए कौन हैं ये पावरफुल महिला

Sun, 23 Jan 2022 09:27 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 23 Jan 2022 09:27 AM IST
सार

New Zealand PM Jacinda Ardern cancels her wedding: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कोविड-19 प्रतिबंधों को और सख्त करते हुए अपनी शादी रद्द कर दी है।

विज्ञापन
New Zealand PM Jacinda Ardern cancels her wedding amid new Omicron restrictions
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न - फोटो : पीटीआई

विस्तार

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कोविड-19 प्रतिबंधों को और सख्त करते हुए अपनी शादी रद्द कर दी है। रविवार (23 जनवरी) को उनकी शादी होनी थी लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए खुद की शादी रद्द कर लोगों को कोरोना से सावधान रहने के लिए प्ररित किया है। कड़े प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने फिलहाल अपनी शादी रद्द कर दी है। नए प्रतिबंधो में शादी जैसे समारोहों में पूरी तरह से टीकाकृत लोगों को ही शामिल होने की अनुमति रहेगी। उन्होंने कड़े प्रतिबंधों पर खेद जताते हुए कहा कि मैं भी न्यूजीलैंड के आम लोगों में शामिल हूं, जिन्हें महामारी के बाद ऐसा अनुभव हो रहा है और जो भी इस परिदृश्य में फंस गया है। इसका मुझे बहुत खेद है।

विज्ञापन


जानिए क्यों लिया फैसला
दरअसल, न्यूजीलैंड में एक शादी समारोह के बाद ओमिक्रॉन के 9 मामले सामने आए थे। जिससे लोगों में दहशत फैल गई और इसके बाद से यहां कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ गया है। वहीं यहां एक परिवार ऑकलैंड से शादी समारोह में शामिल होकर प्लेन से साउथ आइसलैंड लौटा था। इसके बाद दो सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड में प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया गया और प्रधानमंत्री ने अपनी शादी रद्द कर दीं।
विज्ञापन


इस शख्स से होने वाली थी शादी
अर्डर्न और उनके लंबे समय से साथी रहे क्लार्क गेफार्ड ने कभी भी अपनी शादी की तारीख की घोषणा नहीं की थी। लेकिन अब कोरोना के चलते उन्होंने शादी रद्द कर दी है। हालांकि कोरोना के मामले कम होने के बाद दोनों एक बार फिर से नई तारीख का एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनी थीं
साल 2017 में सबसे कम उम्र की न्यूजीलैंड की पीएम बनी थीं। पिछले साल अक्तूबर में उन्होंने सत्ता में फिर वापसी की थी। उन्होंने अपनी लेबर पार्टी को आधी सदी में सबसे बड़ी चुनावी जीत दिलाई। उनके काम के तरीके को न्यूजीलैंड में काफी सराहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed