फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealand: Man Booker Prize awarded Writer Keri Hulme dies at 74

न्यूजीलैंड : ‘मैन बुकर प्राइज’ से सम्मानित लेखिका केरी हुल्मे का 74 वर्ष में निधन

Wed, 29 Dec 2021 04:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वेलिंगटन
एजेंसी, वेलिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 29 Dec 2021 04:51 AM IST
सार

न्यूजीलैंड की ‘मैन बुकर प्राइज’ से सम्मानित लेखिका केरी हुल्मे ने 74 वर्ष में अंतिम सांस ली। हुल्मे ने तंबाकू बीनने का काम करने से लेकर विधि स्कूल में पढ़ाई पूरी नहीं कर पाने जैसी समस्याओं का सामना करते हुए हुल्मे ने एक सफल लेखिका बनने का सफर तय किया।

विज्ञापन
New Zealand: Man Booker Prize awarded Writer Keri Hulme dies at 74
लेखिका केरी हुल्मे - फोटो : twitter

विस्तार

‘मैन बुकर प्राइज’ से सम्मानित न्यूजीलैंड की लेखिका केरी हुल्मे का निधन हो गया है। वह 74 वर्ष की थीं। हुल्मे के परिवार के सदस्यों ने बताया कि न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप पर वाइमेट में सोमवार सुबह लेखिका ने अंतिम सांस ली। हालांकि, उन्होंने मौत के कारणों की जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


हुल्मे ने तंबाकू बीनने का काम करने से लेकर विधि स्कूल में पढ़ाई पूरी नहीं कर पाने जैसी समस्याओं का सामना करते हुए हुल्मे ने एक सफल लेखिका बनने का सफर तय किया। हुल्मे के 1984 में आए उपन्यास ‘द बोन पीपल’ को ‘मैन बुकर प्राइज’ से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने इसे लगभग 20 साल में लिखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुल्मे के भतीजे मैथ्यू सैल्मन्स ने कहा, उनके साहित्यिक दिग्गज बनने के संबंध में कई कहानियां बताई गईं, लेकिन उन्होंने वास्तव में इस बारे में कभी कोई चर्चा नहीं की। उन्होंने कहा, उन्हें शोहरत की इच्छा कभी नहीं थी। वह हमेशा एक कहानीकार रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed