{"_id":"5c3f9c18bdec22731b010b15","slug":"new-zealand-deported-british-family-after-their-wrongful-behavior","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत आचरण कर रहे ब्रिटिश परिवार को न्यूजीलैंड ने दिखाया देश से बाहर का रास्ता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गलत आचरण कर रहे ब्रिटिश परिवार को न्यूजीलैंड ने दिखाया देश से बाहर का रास्ता
Thu, 17 Jan 2019 02:33 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड से डिपोर्ट किए गए परिवार का सदस्य
- फोटो : Facebook Wall of Krista Curnow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत व्यवहार में लिप्त पाए गए एक ब्रिटिश परिवार को न्यूजीलैंड से वापस ब्रिटेन भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक यह परिवार कई अवैध घटनाओं, जैसे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाना, लड़ाई-झगड़ा और रेस्टोरेंट वगैरह में खाने के पैसे न देने आदि गतिविधियों में लिप्त रहा था।
विज्ञापन
ऑकलैंड के मेयर फिल गॉफ ने एक लोकल रेडियो स्टेशन से बातचीत में बताया, 'अगर आप एक बार कहें कि आपके खाने में चींटी या बाल है तो आप पर विश्वास किया जा सकता है लेकिन लेकिन ये लोग पैसे बचाने के लिए हर जगह यही कर रहे थे, यह अपराध है।' उन्होंने कहा, 'ये लोग सूअर से भी बदतर हैं और मैं इन्हें देश से बाहर देखना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के असिस्टेंट जनरल मैनेजर ऑफ इमिग्रेशन (आव्रजन के सहायक महाप्रबंधक) पीटर डिवो ने बताया कि उक्त ब्रिटिश परिवार को डिपोर्टेशन नोटिस जारी कर दिया गया है। बता दें कि इस परिवार का एक 26 वर्षीय सदस्य को बुधवार को न्यूजीलैंड के एक पेट्रोल स्टेशन से 37 डॉलर का सामान चोरी करने के आपराध में दोषी करार दिया गया था।
वहीं परिवार के एक सदस्य जॉन जॉनसन का कहना है कि उनके परिवार ने छुट्टियां कम करने का फैसला लिया है और वह इसी सप्ताह वापस लौट जाएंगे। जॉन ने कहा कि उनका परिवार अच्छा है। जॉन ने दावा किया कि उनके दादा इंग्लैंड के 10वें सबसे अमीर आदमी हैं और न्यूजीलैंड ने उनके साथ बेहद खराब बर्ताव किया।