फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealand curb lockdown after 51 days residents queued from midnight at barber shops and salons

न्यूजीलैंड में 51 दिन बाद हटा लॉकडाउन, आधी रात को सैलून में उमड़ी बाल कटाने वालों की भीड़

Fri, 15 May 2020 10:13 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 15 May 2020 10:13 AM IST
सार

  • न्यूजीलैंड में 51 दिनों से जारी लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया।
  • एक स्थान पर 10 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई गई है।
  • प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न का कहना है कि वायरस की वजह से सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण आर्थिक स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
New Zealand curb lockdown after 51 days residents queued from midnight at barber shops and salons
लॉकडाउन खुलते ही बाल कटवाने पहुंचे लोग - फोटो : PTI

विस्तार

न्यूजीलैंड में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। इससे पहले बुधवार को आधी रात को 51 दिनों से जारी लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया है। जिसके बाद लोग वेलिंगटन, क्राइस्टचर्च सहित कई शहरों में हेयर सैलून पर पहुंच गए।

विज्ञापन


सरकार ने लोगों से आग्रह किया है कि देश में मॉल, दुकानें और रेस्तरां खोले जा रहे हैं लेकिन उन्हें सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। एक स्थान पर 10 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई गई है। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न का कहना है कि वायरस की वजह से सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण आर्थिक स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



अर्डर्न ने कहा, 'न्यूजीलैंड में शीतकाल काफी मुश्किलों भरा होने वाला है लेकिन हर शीत ऋतु के बाद वसंत आता है और यदि हम सही फैसला लेते हैं तो हम देश के नागरिकों को वापस काम पर ले जा सकते हैं। एक बार फिर से हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से रफ्तार पकड़ेगी।' बता दें कि न्यूजीलैंड कोरोना को काबू रखने में काफी हद तक कामयाब रहा है। यहां कोविड-19 संक्रमण के 1497 मामले सामने आए जबकि 21 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य विक्टोरिया ने मंगलवार से धार्मिक समारोह और सामुदायिक खेलों पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने का एलान किया है। वहीं, फ्रांस में भी आठ सप्ताह बाद सोमवार से गैर आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, कारखाने और अन्य व्यवसाय फिर से खुल गए।


ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने कहा, ‘दी गई छूट का मतलब यह कतई नहीं है कि हम अनियंत्रित हो जाएं। हमें अपने सामान्य ज्ञान का उपयोग करना होगा।’ सबसे अधिक आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड में सोमवार से स्कूलों में कक्षाएं शुरू की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed