फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New York trembled by the Brooklyn attack Biggest Attack After world trade center Most Panic atmosphere know what happened then

ब्रूकलिन हमले से कांपा न्यूयॉर्क: 9/11 के बाद सबसे ज्यादा दहशत का माहौल, जानें तब क्या हुआ था?

Tue, 12 Apr 2022 09:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 12 Apr 2022 09:18 PM IST
सार

अमेरिका को अल कायदा ने 11 सितंबर 2001 को  विमान हमले से दहला दिया था। महज 102 मिनट में 2700 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। आइए जानते हैं 2011 में हुई घटना के बारे में सबकुछ...

विज्ञापन
New York trembled by the Brooklyn attack Biggest Attack After world trade center Most Panic atmosphere know what happened then
9/11 हमला - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूयॉर्क में ब्रूकलिन के 36 स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह हुई फायरिंग और धमाके की घटना ने पूरी दुनिया के जहन में 9/11 की दर्दनाक यादें ताजा कर दीं। दरअसल,मेट्रो स्टेशन में हुए हमले में हमलावर ने लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इसके अलावा हमले के दौरान स्मोक बम का भी इस्तेमाल किया गया। हमले में 13 लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ऐसा माहौल 9/11 को हुए आतंकी हमले के बाद भी देखा गया था। आइए जानते हैं 2011 में हुई घटना के बारे में सबकुछ...

विज्ञापन


2001 की घटना
अमेरिका को अल कायदा ने 11 सितंबर 2001 को  विमान हमले से दहला दिया था। महज 102 मिनट में 2700 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। दरअसल, राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के नेतृत्व में अमेरिका ने आतंक के खिलाफ 2001 में लड़ाई शुरू की। राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में अमेरिका ने अपने ऊपर हुए इस हमले का बदला अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का अंत कर के लिया।
विज्ञापन


क्या हुआ था?

  • अल-कायदा के आतंकियों ने 11 सितंबर 2001 की सुबह चार विमानों को हाईजैक कर लिया था। इन सभी का मकसद विमानों को अलग-अलग ऐतिहासिक स्थलों पर क्रैश कराने का था। सबसे पहला क्रैश अमेरिकन एयरलाइन फ्लाइट 11 का हुआ था, जो कि न्यूयॉर्क शहर में सुबह 8.46 बजे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी टावर से टकराई थी। इसके 17 मिनट बाद ही यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 175 बिल्डिंग के दक्षिणी टावर से टकराई। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हाई अलर्ट जारी होने के बावजूद सुबह करीब 9.37 बजे अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 77 वॉशिंगटन स्थित अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन से टकराई। चौथे हाईजैक हुए विमान यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 93 का लक्ष्य व्हाइट हाउस या यूएस कैपिटल बिल्डिंग को निशाना बनाने का था, लेकिन यात्रियों से भिड़ंत की वजह से आतंकियों के हाथ से विमान का नियंत्रण छूट गया और यह पेन्सिलवेनिया के शैंक्सविल में मैदानी इलाके में गिर गया। 
  • 9/11 को हुई इन चार घटनाओं में 2977 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 19 हाईजैकर भी शामिल रहे। जो लोग मारे गए उनमें चार विमानों में सवार 246 लोग, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और उसके आसपास के इलाके में 2606 लोग और पेंटागन में मौजूद 125 लोग शामिल थे। मारे गए ज्यादातर लोग आम नागरिक थे, लेकिन राहत और बचाव कार्य के दौरान 344 बचावकर्मी, 71 पुलिसकर्मी और 55 सैन्यकर्मी भी मारे गए थे। 


पूरे अमेरिका में मच गया था कोहराम
स्टील और पत्थर के मजबूत ढांचे पर बने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का 321 किमी. गति की हवा और आग भी कुछ नहीं बिगाड़ सकती थी, लेकिन जेट फ्यूल ने उसे तबाह कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed