{"_id":"646ec880cf0886186d040cc5","slug":"new-york-state-assaembly-pass-legislation-regarding-diwali-lunar-new-year-as-federal-holidays-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: अमेरिका में दिवाली पर मिलेगी सरकारी छुट्टी! न्यूयॉर्क विधानसभा में कानून बनाने की तैयारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: अमेरिका में दिवाली पर मिलेगी सरकारी छुट्टी! न्यूयॉर्क विधानसभा में कानून बनाने की तैयारी
Thu, 25 May 2023 08:20 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 25 May 2023 08:20 AM IST
सार
न्यूयॉर्क असेंबली में लूनर न्यू ईयर और दिवाली पर छुट्टी देने के लिए असेंबली के सत्र के खत्म होने से पहले इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इस फैसले का स्कूलों के कैलेंडर पर क्या फर्क पड़ेगा, इसे लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
दिवाली में आतिशबाजी की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों के बढ़ते प्रभाव का ही असर है कि अब वहां दिवाली पर सरकारी छुट्टी देने की तैयारी चल रही है। बता दें कि यह पहल हुई है न्यूयॉर्क में, जहां इसे लेकर न्यूयॉर्क की विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया गया है, जिसके पास होने के बाद दिवाली पर छुट्टी मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। दिवाली के साथ ही इस प्रस्ताव में न्यूयॉर्क में लूनर न्यू ईयर पर भी सरकारी छुट्टी देने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
मौजूदा विधानसभा सत्र में ही मिल सकती है मंजूरी
न्यूयॉर्क असेंबली के स्पीकर कार्ल हेस्टी ने बुधवार को एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की और कहा कि न्यूयॉर्क के समृद्ध और विविधता भरी संस्कृति को पहचान देने के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 'असेंबली में लूनर न्यू ईयर और दिवाली पर छुट्टी देने के लिए असेंबली के सत्र के खत्म होने से पहले इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इस फैसले का स्कूलों के कैलेंडर पर क्या फर्क पड़ेगा, इसे लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है।'
विज्ञापन
भारतीय समुदाय को मिलेगा फायदा
न्यूयॉर्क असेंबली का सत्र 8 जून तक चलेगा। माना जा रहा है कि सत्र की समाप्ति तक प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इस प्रस्ताव को दिवाली डे एक्ट नाम दिया गया है, जिसके तहत न्यूयॉर्क में दिवाली की छुट्टी 12वीं सरकारी छुट्टी घोषित हो जाएगी। इससे अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के समुदाय को काफी फायदा होगा और वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छे से दिवाली के त्योहार को सेलिब्रेट कर पाएंगे।
विज्ञापन
स्कूलों में भी छुट्टी कराने की तैयारी
न्यूयॉर्क असेंबली की सदस्य जेनिफर राजकुमार और सीनेटर जोए अद्दाबो ने मांग की है कि दिवाली पर न्यूयॉर्क सिटी के स्कूलों में भी छुट्टी की जाए। न्यूयॉर्क स्टेट काउंसिल के सदस्य शेखर कृष्णन और काउंसिल वुमन लिंडा ली ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। बता दें कि लंबे समय से दिवाली पर सरकारी छुट्टी देने की मांग की जा रही थी, जो अब जल्द ही पूरी होने जा रही है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के पेंसिल्वेनिया प्रांत में पहले से ही अमेरिका पर छुट्टी देने का कानून बना हुआ है।