फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New York Reports 731 COVID-19 Deaths In 24 Hours, Highest In A Day

संक्रमण के सबसे बुरे दौर में अमेरिका, रोज बढ़ रहे 12% कोरोना मरीज, न्यूयॉर्क में 24 घंटे में 731 की मौत

Wed, 08 Apr 2020 05:19 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 08 Apr 2020 05:19 AM IST
सार

अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 3,86,159 हो गई गई है जबकि 12,244 लोग जान गंवा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 1,373 अमेरिकी मौत का शिकार हो चुके हैं। 

विज्ञापन
New York Reports 731 COVID-19 Deaths In 24 Hours, Highest In A Day

विस्तार

अमेरिका में कोरोना संक्रमण सबसे बुरे दौर में पहुंच गया है। देश में संक्रमितों की संख्या 3,86,159 हो गई गई है जबकि 12,244 लोग जान गंवा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 1,373 अमेरिकी मौत का शिकार हो चुके हैं। 
विज्ञापन

अमेरिका के न्यूयॉर्क में 24 घंटे में 731 लोगों की मौत

अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा 731 लोगों की मौत हो गई। एक दिन में जान गंवाने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्योमो ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि अस्पताल में लाशों का ढेर लग गया है। कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरुआत के बाद से न्यूयॉर्क राज्य में अब तक 5,489 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति इन दिनों महामारी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। जॉन्स हॉप्किंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले अमेरिका में ही दर्ज हुए हैं जो 12 फीसदी की दर से प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। अमेरिका में कई दिनों से मृतकों की संख्या रोज एक हजार के ऊपर दर्ज हो रही है। हालांकि मौतों की संख्या अब भी इटली और स्पेन में अमेरिका से अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गवर्नरों ने चेताया 

न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और लुइसियाना के गवर्नरों ने चेताया है कि कोरोना वायरस का प्रसार शिखर पर पहुंच रहा है। हमें आत्मसंतोष की जरूरत नहीं है। इन तीन केंद्रों में महामारी चरम पर है। इस बीच न्यूयॉर्क में खतरे को देखते हुए लॉकडाउन की मियाद 29 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा-निर्देश न मानने वालों के लिए जुर्माना 500 से बढ़ाकर 1000 अमेरिकी डॉलर किया गया है। 

विश्वभर में 14 लाख के करीब संक्रमित

विश्वभर में संक्रमितों की संख्या 1410150 पहुंच गई है, जबकि 81012 लोगों की मौत हो चुकी है। 

डोनाल्ड ट्रंप बोले, सर्वाधिक परीक्षण से सबसे अधिक मामले 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि देश में कम से कम 17 लाख लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया है। इस तरह के व्यापक परीक्षण के कारण ही अमेरिका में संक्रमण के सबसे अधिक मामले दर्ज हुए हैं। ट्रंप ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश ने इतने ज्यादा परीक्षण नहीं किए हैं। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका में कोरोना से संक्रमित लोगों के मामले ज्यादा इसलिए हैं क्योंकि हमने सबसे अधिक परीक्षण किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed