{"_id":"657d1fbbeef9f729dd07a994","slug":"new-york-power-blackout-after-smoke-seen-in-power-plant-people-stuck-in-elevators-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: कहीं लिफ्ट में फंसे लोग तो कहीं सड़कों से रोशनी गायब, जब अंधेरे में डूब कर ठहरी अमेरिका की आर्थिक राजधानी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: कहीं लिफ्ट में फंसे लोग तो कहीं सड़कों से रोशनी गायब, जब अंधेरे में डूब कर ठहरी अमेरिका की आर्थिक राजधानी
Sat, 16 Dec 2023 09:32 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 16 Dec 2023 09:32 AM IST
सार
कोन एडिसन पावर कंपनी की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि शॉर्ट सर्किट के चलते पावर प्लांट में धमाका हुआ। ग्राहकों को इससे परेशानी हुई है।
विज्ञापन
अंधेरे में डूबा न्यूयॉर्क शहर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर गुरुवार की रात अंधेरे में डूब गया। दरअसल न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित कोन एडिसन पावर प्लांट में एक गड़बड़ी के चलते शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक हुई इस गड़बड़ी से काफी संख्या में लोग जगह-जगह लिफ्ट में फंस गए और शहर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। करीब 20 मिनट तक अमेरिका की वित्तीय राजधानी न्यूयॉर्क में लोग लिफ्ट्स में फंसे रहे और कई जगह लोगों को रेस्क्यू किया गया।
खबर के अनुसार, पावर प्लांट से काला धुआं भी उठता हुआ देखा गया। इसके चलते शहर की सड़कों और गलियों की भी लाइटें बंद हो गईं। लोगों का कहना है कि पावर प्लांट में धमाका हुआ था। कोन एडिसन पावर कंपनी की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि शॉर्ट सर्किट के चलते पावर प्लांट में धमाका हुआ। ग्राहकों को इससे परेशानी हुई है। हमारा स्टाफ इसकी जांच कर रहा है और जरूरी मरम्मत भी की जा रही है।
जांच में पता चला है कि एक हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन में खराबी आई, जिसकी वजह से धमाका हुआ। घटना गुरुवार देर रात करीब 11.55 बजे की है। न्यूयॉर्क के डाउनटाउन ब्रुकलिन, बेड स्टू, लोअर मैनहट्टन, अपर ईस्ट साइड और लॉन्ग आइलैंड सिटी आदि इलाके अंधेरे में डूबे रहे। न्यूयॉर्क के ग्रांड सेंट्रल स्टेशन में कई लोग लिफ्ट में फंस गए। फायर सर्विस और न्यूयॉर्क पुलिस जगह-जगह लोगों को बचाने में जुटे रहे।

New York - There was a blackout in the city. Here smoke seen coming out of Con Edison plant where people say there was an explosion. pic.twitter.com/3PETng1C0J
विज्ञापन विज्ञापन— 🇬🇧RonEnglish🇬🇧🏴 (@RonEng1ish) December 15, 2023