फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New York: Both the dogs who survived the animal rescue plane crash found a new home World News In Hindi

मिसाल: दो कुत्तों को ऐसे मिला नया जीवन; सिंगल इंजन प्लेन से बेजुबानों को बचाते थे पायलट सेउक किम, जानिए कहानी

Thu, 30 Jan 2025 08:31 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 08:31 AM IST
सार

पायलट सेउक किम,जिन्हें जानवरों से बेहद प्रेम था और उन्होंने अपने प्रेम का प्रमाण भी कुछ इस तरह दिया कि, अपनी जान गवाकर भी अपने साथ विमान में ले जा रहे दोनों कुत्तों की जान बचा ली। हादसे में बचे दोनों कुत्तें धीरे-धीरे ठीक हो रहे है और उन्हें अब नया घर भी मिल गया है।  

विज्ञापन
New York: Both the dogs who survived the animal rescue plane crash found a new home World News In Hindi
क्या आसमान से विमान और पायलट का एलियन ने कर लिया अपहरण? - फोटो : Freepik

विस्तार

बीते दिनों न्यूयॉर्क के कैट्सकिल पर्वतो में एक पशु बचाव विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान के पायलट सेउक किम की मौत हो गई थी, हालांकि दोनों कुत्ते व्हिस्की और प्लूटो को बचा लिया गया था। खबर मिल रही है कि बचाए गए दोनों कुत्ते को उनका नया घर मिल गया है।  
विज्ञापन


बता दें कि 49 वर्षीय किम को जानवरों से बेहद प्यार था। वे आपदा क्षेत्रों और आश्रयों से कुत्तों और बिल्लियों को बचाकर अपने सिंगल इंजन विमान से उन्हें नए घरों तक पहुंचाते थे। इसी क्रम में जब वे तीन कुत्तों को न्यूयॉर्क के अल्बानी के एक आश्रय में ले जा रहे थे, जब उनका विमान 1986 का मूनी M20J दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें उनकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


किम ने दी थी विमान में खराबी की खबर
गौरतलब है कि दुर्घटना को लेकर जारी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड की रिपोर्ट में बताया गया कि हादसे से पहले किम ने यातायात नियंत्रकों को बताया था कि उनके विमान में खराबी आ गई है और वे उसमें फंस गए है। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि उसके बाद पायलट ने किसी भी प्रकार का कॉल नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बचे दोनों कुत्ते को मिला नया घर
इस हवाई दुर्घटना में बचे दो कुत्तें व्हिस्की और प्लूटो को नया घर मिल गया है। व्हिक्सी एक लैब्राडोर-मिक्स कुत्ता है। वहीं प्लूटो एक यॉर्कशायर टेरियर मिक्स है। ये दोनों कुत्ते हादसे में जिंदा बच गए थे, हादसे में प्लूटो को आंतरिक चोटें आई थीं। वहीं व्हिस्की को बर्फ में सिकुड़ा हुआ पाया गया था, जिसके चलते उसके दोनों पैर टूटे हुए थे। 


किम के दोस्तों ने बनाई योजना
हादसे में मारे गए पायलट किम को जानवरों से बेहद प्रेम था। इसी बात को ध्यान में रखकर किम के दोस्तों ने उनके सम्मान में पायलट के काम को आगे बढ़ाने की योजना बनाई है। इस संगठन के जरिए वे मोबाइल नसबंदी- बधियाकरण क्लीनिक चलाने और पालतू जानवरों के लिए भोजन की पेंट्री बनाने का काम करेंगे, जैसा कि किम और उनके परिवार ने शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed