फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Year's Eve2017 celebrations around the world

साल 2017 का शानदार आगाज, आतंकी धमकियों से बेखबर दुनिया जश्न में डूबी

Sun, 01 Jan 2017 10:17 AM IST
एजेंसी/ सिडनी 
एजेंसी/ सिडनी  Updated Sun, 01 Jan 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
New Year's Eve2017 celebrations around the world
new years

बीते साल विश्व भर में कई आतंकी घटनाएं हुईं। इन सबके  इतर दुनिया भर में लोग आतंकवादी घटनाओं की धमकियों को धता बताते हुए नये साल के जश्न में डूबे हुए हैं। आस्ट्रेलिया के सिडनी  शहर के खूबसूरत समुद्रतट पर आतिशबाजी देखने के लिए लोग भारी संख्या में जुटे।

विज्ञापन


न्यू साउथ वेल्स प्रांत के प्रीमियर माइक बेयर्ड ने कहा, मैं नए साल की पूर्व संध्या का जश्न मनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करता हूं। पुलिस सारे प्रयास कर रही है और वे हमें सुरक्षित रख सकते हैं। इस जश्न के खिलाफ में ऑनलाइन धमकियां देने के सिलसिले में एक व्यक्ति कि गिरफ्तारी के बाद शहर में दो हजार अतिरिक्त सुरक्षा अधिकारियों को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


इस बार आतिशबाजी देखने के लिए शहर में करीब 15 लाख लोग जुटे हैं। यह सामान्यत: जुटने वाले लोगों से अधिक है। सप्ताहांत का समय होने तथा मौसम गर्म होने के कारण इस बार अधिक लोग जुट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल विश्व ने बर्लिन, पेरिस, तुर्की समेत पश्चिम एशिया में कई भयानक आतंकवादी घटनाओं को देखा है। दुनिया भर में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आतंकवादी घटनाओं की धमकियां और आशंकाएं हो रही हैं। पुलिस ने मेलबोर्न में क्रिसमस के मौके पर आतंकवादी हमले की साजिश का पर्दाफाश किया था। 

आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए तमाम प्रावधान किये गये हैं

New Year's Eve2017 celebrations around the world

इंडोनेशिया में इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठन के क्रिसमस के मौके पर आतंकवादी हमले करने की योजना को विफल किया गया था। फिलीपींस में बम धमाकों में 52 लोग मारे गये और इस वारदात में इस्लामिक संगठनों का नाम सामने आया। इजरायल ने भारत घूम रहे अपने नागरिकों को नए साल के मौके पर आतंकवादी घटनाओं की आशंका जताते हुए सावधान रहने की हिदायत दी है।

इन्हीं सब के मद्देनजर नए साल के मौके पर आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए तमाम प्रावधान किये गये हैं। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में 19 दिसंबर की घटना के बाद सैकड़ों अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। 

ट्रकों से भीड़ को कुचलने के कई मामले आने के बाद इससे बचने के भी कई प्रावधान किये जा रहे हैं। सिडनी में पुलिस ने इस स्थिति से बचने के लिए सुरक्षा बैरियर के रूप में कूड़ा ढोने वाले ट्रकों का इस्तेमाल किया है। जर्मनी में पुलिस ने बताया कि ट्रकों को रोकने के लिए बख्तरबंद वाहनों समेत सीमेंट के बने बैरियर इस्तेमाल किये जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed