फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Year 2024: From Sydney To Gaza How The World leader Welcomed 2024

New Year 2024: पुतिन ने युद्ध तो जिनपिंग ने अर्थव्यवस्था पर दिया संदेश, जानें नए साल पर क्या बोले वैश्विक नेता

Mon, 01 Jan 2024 09:45 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 01 Jan 2024 09:45 AM IST
सार

ऑकलैंड में आतिशबाजी के प्रदर्शन के साथ 2024 के आगमन का जश्न मनाने वाले न्यूजीलैंडवासी दुनिया के पहले लोगों में से थे। आतिशबाजी ने रात के बादलों से जगमगाते आसमान को रोशन कर दिया और इसके साथ ही लेजर लाइट और एनीमेशन शो भी हुआ।

विज्ञापन
New Year 2024: From Sydney To Gaza How The World leader Welcomed 2024
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

नया साल शुरू हो चुका है। आज साल का पहला दिन है। लोगों ने पटाखे फोड़कर 2024 का स्वागत किया। इसी के साथ, 2023 की विदाई हो गई। देशभर में जश्न का माहौल है। लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऑकलैंड में आतिशबाजी के प्रदर्शन के साथ 2024 के आगमन का जश्न मनाने वाले न्यूजीलैंडवासी दुनिया के पहले लोगों में से थे। आतिशबाजी ने रात के बादलों से जगमगाते आसमान को रोशन कर दिया और इसके साथ ही लेजर लाइट और एनीमेशन शो भी हुआ। आइए जानते हैं दुनिया भर के नेताओं ने किस तरह से 2023 को विदाई दी और नए साल का जश्न मनाया।

विज्ञापन


महारानी मार्ग्रेट द्वितीय: डेनमार्क की महारानी मार्ग्रेट द्वितीय ने नए साल के भाषण के दौरान रविवार को सबको उस वक्त चौंका दिया, जब उन्होंने पद छोड़ने की घोषणा की। महारानी ने 52 साल के बाद राजगद्दी छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने अपने बड़े बेटे क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक को पद सौंपने की बात कही है। 
विज्ञापन


व्लादिमीर पुतिन: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नए साल के मौके पर रविवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध का जिक्र किया और अपने सैनिकों को नायक बताया। साथ ही एकता एवं साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शी जिनपिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को एक टीवी पर दिए भाषण में सबको नए साल की बधाई दी। साथ ही उन्होंने इस दौरान कहा कि देश 2024 में अपनी आर्थिक बहाली की सकारात्मक प्रवृत्ति को और बढ़ाएगा। 

किम जोंग उन: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर नए साल पर अपने परमाणु शस्त्रागार को बढ़ाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नीति युद्ध को अपरिहार्य बना रही है। उन्होंने साल 2024 में तीन नए जासूसी उपग्रह प्रक्षेपित करने, सैन्य ड्रोन बनाने और अपने परमाणु शस्त्रागार को बढ़ाने का संकल्प लिया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, किम जोंग उन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को नए साल के संदेशों के आदान-प्रदान में दोनों देशों के बीच सहयोग के संबंधों को और विकसित करने का संकल्प लिया।

पोप फ्रांसिस: संत पोप फ्रांसिस ने वेटिकन में रविवार को एक प्रार्थना के बाद कहा कि वह सभी के लिए शांतिपूर्ण साल की कामना करते हैं। कृपया प्रार्थना करना न भूलें।


एमैनुएल मैक्रों: फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने नववर्ष समारोह से पहले कहा कि नया साल हमारे लिए गौरव का वर्ष होगा। नए साल में पेरिस 2024 ओलंपिक ग्रीष्मकालीन खेल और नोट्रे-डेम कैथेड्रल को फिर से खोलना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed