फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   new year 2023 Taiwan will give 16 thousand rupees to every citizen in the new year

World News: नए साल में ताइवान देगा हर नागरिक को 200 डॉलर, आर्थिक लाभ बुजुर्गों के साथ भी किया जाएगा साझा

Thu, 05 Jan 2023 05:05 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 05:05 AM IST
सार

सु ने 20 जनवरी से शुरू होने वाली सप्ताहभर की छुट्टियों का जिक्र करते हुए कहा, हम सभी नागरिकों को चंद्र नववर्ष की शुरुआत के बाद नए साल का आशीर्वाद देना चाहते हैं। इसके तहत लोगों को यह राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
new year 2023 Taiwan will give 16 thousand rupees to every citizen in the new year
डॉलर(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

ताइवान ने नए साल पर अपने हर नागरिक को करीब 200 डॉलर नकद (करीब 16,000 रुपये) देने की योजना बनाई है। राष्ट्रपति सु त्सेंग-चैंग बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए देश की आर्थिक वृद्धि की जानकारी देशवासियों के साथ साझा की। सु ने संवाददाताओं से कहा, आर्थिक उपलब्धियों का लाभ युवा से लेकर बूढ़े सभी नागरिकों के साथ साझा किया जाएगा।
विज्ञापन


सु ने 20 जनवरी से शुरू होने वाली सप्ताहभर की छुट्टियों का जिक्र करते हुए कहा, हम सभी नागरिकों को चंद्र नववर्ष की शुरुआत के बाद नए साल का आशीर्वाद देना चाहते हैं। इसके तहत लोगों को यह राशि दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि सरकार भुगतान कैसे करेगी। 2021 में ताइवान की वृद्धि दर 6.45 फीसदी रही थी, जो 2010 की 10.25 फीसदी की वृद्धि दर के बाद सबसे ज्यादा थी। 
विज्ञापन


ब्रिटेन में 18 की उम्र तक गणित होगी अनिवार्य
ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने बुधवार को अगले चुनाव से पूर्व अपनी असंतुष्ट कंजर्वेटिव पार्टी को आश्वस्त करने के उद्देश्य से एक भाषण में मुद्रास्फीति कम करने से लेकर अवैध प्रवासन को समाप्त करने तक, देश की सबसे गंभीर समस्याओं से निपटने का वादा किया। उन्होंने कहा कि वह ब्रिटेन में सभी विद्यार्थियों को 18 वर्ष की आयु तक किसी न किसी रूप में गणित का अध्ययन सुनिश्चित कराने की योजना पर विचार कर रहे हैं। उनकी सरकार आगामी पीढि़यों के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अपोलो-7 मिशन के अंतिम अंतरिक्ष यात्री वॉल्टर कनिंघम का निधन

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अपोलो-7 मिशन के अंतरिक्ष यात्री वॉल्टर कनिंघम (90) का निधन हो गया। वॉल्टर कनिंघम नासा के अपोलो कार्यक्रम के पहले सफल मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान के चालक दल के अंतिम अंतरिक्ष यात्री थे, जो अभी तक जीवित हालांकि, अभी उनकी मृत्यु के कारणों खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed