फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New round of talks in america Taliban ended

अमेरिका-तालिबान में वार्ता का ताजा दौर हुआ समाप्त, पांच हजार सैनिक लौट सकते हैं यूएस वापस

Tue, 13 Aug 2019 02:09 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 13 Aug 2019 02:09 AM IST
सार

  • खलीलजाद का ट्वीट, ‘उम्मीद है कि जंगी हालात में अफगानिस्तान में ये आखिरी ईद है’
  • 10 खरब डॉलर से अधिक राशि अमेरिका खर्च कर चुका है अफगानिस्तान में अब तक
  • विद्रोहियों को काबुल की सरकार के साथ भी समझौता करना पड़ेगा

विज्ञापन
New round of talks in america Taliban ended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी घटाने को लेकर अमेरिका और तालिबन के बीच चल रही हालिया वार्ता खत्म हो गई है। यह वार्ता दोनों पक्षों के बीच एक समझौते पर पहुंचने के मकसद से कतर की राजधानी दोहा में आयोजित हुई। माना जा रहा है कि अमेरिका इस वार्ता के बाद अफगानिस्तान से अपनी सेना वापस बुला सकता है।
विज्ञापन


तालिबान के एक प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आठवें दौर की यह वार्ता काफी सफल रही है। अमेरिकी अधिकारी अफगानिस्तान में 18 साल के जारी युद्ध की समाप्ति को लेकर इस बातचीत को पहले ही सबसे महत्वपूर्ण चरण बता चुके हैं। 
विज्ञापन


तालिबान प्रवक्ता मुजाहिद ने बताया कि दोनों ही पक्ष आगे के लिए अपने संबंधित नेतृत्व से परामर्श करने पर सहमत हुए हैं। काबुल में अमेरिकी दूतावास की ओर से इसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई। लेकिन तालिबान से बातचीत में अहम भूमिका निभा रहे अमेरिका के विशेष राजदूत जलमय खलीलजाद ने ट्वीट किया, ‘मुझे उम्मीद है कि युद्ध जैसे हालात में अफगानिस्तान में ये आखिरी ईद है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौता वार्ता में कई शर्तें शामिल

दोहा में अमेरिकी अधिकारियों और तालिबान के बीच हुई समझौता वार्ता में कई शर्तें रखी गई हैं। इनके तहत अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान से सेना वापसी तभी होगी जब तालिबान विभिन्न सुरक्षा नियमों की अनदेखी नहीं करे। उसे सुरक्षा नियम मानने के अलावा अल-कायदा को सुरक्षित आश्रय न देने का समझौता भी करने की खबरें भी हैं। इसके अलावा अमेरिका-तालिबान में समझौते मात्र से अफगानिस्तान का युद्ध खत्म नहीं होगा, बल्कि इसके बाद विद्रोहियों को काबुल की सरकार के साथ भी समझौता करना पड़ेगा।

5,000 सैनिक लौट सकते हैं यूएस

इससे पहले पता चला था कि अफगानिस्तान से अमेरिका अपने पांच हजार सैनिकों को वापस लाने की तैयारी कर रहा है। समझौता वार्ता खत्म होने के साथ इस प्रक्रिया के शुरू होने की संभावना बढ़ी है। यह प्रक्रिया अमेरिका और तालिबान के साथ शांति समझौते का एक हिस्सा है। व्हाइट हाउस इस पर पहले ही कह चुका है कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सेनाओं की वापसी वहां के सियासी हालातों पर आधारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed