फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New reveals in Jamal khashoggi murder case, killers loved listening to music

खशोगी की हत्या मामले में नया खुलासा, संगीत सुनते हुए संदिग्धों ने किए थे शव के टुकड़े

Thu, 03 Oct 2019 02:41 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Oct 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
New reveals in Jamal khashoggi murder case, killers loved listening to music
Jamal khashoggi (File Photo) - फोटो : ANI

सऊदी के वाणिज्य दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या मामले में एक नया खुलासा हुआ है। इसमें यह जानकारी सामने आई है कि इस हत्याकांड में शामिल संदिग्धों को उनके आने से पहले डरावने जोक सुनाते और उनके शरीर के टुकड़े करने की बात कहते सुना गया था।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं के मुताबिक, उनकी बातें एक टेप में रिकॉर्ड हुई हैं। जांच में शामिल ब्रिटिश वकील हेलेना केनेडी ने कहा कि उन्होंने तुर्की स्थित सऊदी अरब के दूतावास की रिकॉर्डिंग सुनी है। जिसमें लोग खशोगी को ‘बलि का बकरा’ कह रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘वे खशोगी के आने के बारे में बात कर रहे थे, उन्होंने खशोग को बलि का बकरा बुलाकर संबोधित किया था। तुर्की ने 45 मिनट की इस रिकॉर्डिंग को संयुक्त राष्ट्र को सौंप दिया है, जिसने मामले की जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने आगे कहा, इसके बाद जो आवाज सुनाई दे रही थी उसके मुताबिक, उन्हें घुटन हो रही थी, शायद उनके सिर को प्लास्टिक बैग से कवर कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खशोगी के हत्यारे को पसंद था संगीत सुनना

हेलेना केनेडी ने कहा कि तुर्की में एक फॉरेंसिक पैथोलॉजिस्ट को खशोगी की हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया था, जो कह रहा था, ‘मैं जब भी शव को काटता हूं, तो संगीत सुनता हूं और कभी-कभी उस वक्त मेरे हाथ में कॉफी या सिगार होता है। यह मेरी जिंदगी में पहली बार है जब मुझे टुकड़े जमीन पर काटने हैं- यहां तक कि एक कसाई भी हो तो वह किसी जानवर को टांगकर काटना चाहता है।’

अंतरराष्ट्रीय मानव समूह ने खशोगी के लिए की न्याय की मांग

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूह ने सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी हत्या के लिए बुधवार को न्याय की मांग की है। संगठन ने कहा है कि खशोगी की हत्या के एक साल बाद भी सऊदी अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई सार्थक जवाबदेही नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed