फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   new law introduced to curb the growing divorce cases in China is proving to be effective

चीन: असरदार साबित हुआ नया कानून, इस साल 70 फीसदी कम हुए तलाक

Thu, 20 May 2021 06:48 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च टीम , बीजिंग
अमर उजाला रिसर्च टीम , बीजिंग Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 20 May 2021 06:48 AM IST
सार

  • मार्च तक आए सिर्फ 2.96 लाख आवेदन
  • पिछले साल इसी दौरान थे 10 लाख केस

विज्ञापन
new law introduced to curb the growing divorce cases in China is proving to be effective
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

चीन में तलाक के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए लाया गया नया कानून असरदार साबित हो रहा है। इसके चलते वहां इस साल तलाक दर में 70 फीसदी की गिरावट आई है। इस हफ्ते नागरिक मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआती तीन महीनों में देशभर से तलाक के 2.96 लाख आवेदन आए हैं।

विज्ञापन


वहीं पिछले साल इसी दौरान यह संख्या 10 लाख से ज्यादा थी। चीनी सरकार ने दंपतियों को आवेग में अलग होने से रोकने और देश में जन्म दर को बढ़ाने के लिए नया कानून बनाया था, इसके तहत तलाक का आवेदन करने वाले जोड़ों को कूलिंग ऑफ पीरियड के अंतर्गत 30 दिन का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


इसका मकसद है कि इस अंतराल में दोनों पक्ष आपसी मनमुटाव और मतभेदों को सुलझाते हुए ठंडे दिमाग से फैसला लें। ताकि घर - परिवार को टूटने से बचाया जा सके। इस कानून को कुछ लोग जहां सकारात्मक पहल मान रहे हैं, तो कुछ नागरिकों ने निजी जीवन में दखल बताते हुए इसकी आलोचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है नया कानून
तलाक को कई चरणों की प्रक्रिया बना दिया गया था। सबसे पहले, विवाह सलाहकारों से काउंसलिंग कराई जाती है। उन्हें 30 दिन दिए जाते हैं। अवधि पूरी होने के बाद पति - पत्नी को स्थानीय नागरिक मामलात ब्यूरो में जाकर तलाक के लिए दोबारा आवेदन देना होता है। 30-60 दिन के भीतर दोबारा आवेदन नहीं हुआ, तो तलाक की अर्जी खारिज हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed