फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New law for national education in Hong Kong, private schools will have to host china flag and sing Chinese anthem

सोवियत संघ की राह पर चीन: हांगकांग में लागू हुआ नया कानून, निजी स्कूलों में फहराया जाएगा चीनी झंडा, गाया जाएगा राष्ट्रगान 

Mon, 22 Nov 2021 02:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 22 Nov 2021 02:56 PM IST
सार

नए कानून के तहत सभी किंडरगार्डन, प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों को आदेश दिया गया है कि प्रत्येक दिन स्कूलों को चीन का राष्ट्रीय ध्वज फहराना होगा।

विज्ञापन
New law for national education in Hong Kong, private schools will have to host china flag and sing Chinese anthem
हांगकांग और चीन - फोटो : iStock

विस्तार

हांगकांग पर अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए चीन ने अब नई चाल चली है। अब हांगकाग के निजी स्कूलों के लिए नया कानून पारित किया गया है। इस कानून के तहत निजी स्कूलों को चीन का झंडा फहराना और चीन का राष्ट्रगान गाना अनिवार्य होगा। अमेरिका के वॉयस ऑफ अमेरिका ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से लिखा कि इस नए कानून का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा को बढ़ावा देना और छात्रों में राष्ट्रीय भावना को विकसित करना है। इस बयान में कहा गया है कि राष्ट्रगान से जुड़े नियम के जरिए छात्रों में चीनी लोगों के प्रति लगाव और राष्ट्र भावना को बढ़ाया जाएगा। वहीं विशेषज्ञों ने इस कानून को हांगकांग के लिए खतरनाक बताया है। 

विज्ञापन


क्या है नया कानून 
नए कानून के तहत सभी किंडरगार्डन, प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों को आदेश दिया गया है कि प्रत्येक दिन स्कूलों को चीन का राष्ट्रीय ध्वज फहराना होगा और सप्ताह में कम से कम एक बार चीन का राष्ट्रगान गाना होगा। कानून के तहत कहा गया है कि ऐसा न करने या राष्ट्रगान का अपमान करने को अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा। 
विज्ञापन


विरोध की आवाज दबा रहा चीन 
विशेषज्ञों का कहना है कि चीनी अत्याचारों के खिलाफ हांगकांग में उठती आवाजों को दबाने के लिए चीन ने यह तरीका निकाला है। चीन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सोवियत संघ जैसा कर रहा है। सोवियत संघ ने जिन देशों पर कब्जा किया था, वहां के युवाओं व बच्चों को अपना राष्ट्रगान अपनाने के लिए मजबूर कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ हांगकांग के शिक्षक और छात्र इस नए कानून का विरोध कर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed