फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Jersey police officer killed, second officer wounded in shooting by 14-year-old World News In Hindi

US: न्यू जर्सी में 14 वर्षीय किशोर ने पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या की, दूसरे को किया घायल; पांच गिरफ्तार

Sun, 09 Mar 2025 03:08 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 09 Mar 2025 03:08 AM IST
सार

14 साल के एक किशोर ने न्यू जर्सी में शुक्रवार को एक एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही  दूसरे को घायल कर दिया। मारे गए अधिकारी, नेवार्क पुलिस की खुफिया टीम का हिस्सा थे।

विज्ञापन
New Jersey police officer killed, second officer wounded in shooting by 14-year-old World News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

न्यू जर्सी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक 14 वर्षीय किशोर ने शुक्रवार शाम को एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी और दूसरे को घायल कर दिया। मारे गए अधिकारी 25 वर्षीय जोसेफ एजकोना नेवार्क पुलिस की खुफिया टीम का हिस्सा थे, जो अवैध हथियारों की जांच में एक संदिग्ध को पकड़ने गए थे। इस दौरान उनके वाहन पर गोलिया चलाई गई। हालांकि पुलिस ने युवक से साथ-साथ पांच संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


घायल अधिकारी खतरा से बाहर
मामले में नेवार्क के सार्वजनिक सुरक्षा निदेशक इमैनुएल मिरांडा ने बताया कि अधिकारी को वाहन से बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। दूसरे अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें चोटें आईं, जो जानलेवा नहीं थीं। वहीं नेवार्क के मेयर रास बराका ने गोलीबारी को मानवता के प्रति जघन्य अपराध बताया।
विज्ञापन


स्वीवंस ने दी जानकारी
साथ ही एसेक्स काउंटी के अभियोक्ता थियोडोर एन. स्टीवंस द्वितीय ने बताया कि पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें 14 वर्षीय किशोर भी शामिल है, जिस पर हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टीवंस ने आगे बताया कि 14 वर्षीय किशोर को गोली लगी थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी चोटें जानलेवा नहीं थीं। स्टीवंस ने हिरासत में लिए गए लड़के या अन्य चार लोगों की पहचान नहीं की, जिनके बारे में उन्होंने कहा कि उनसे शनिवार को जांचकर्ता पूछताछ कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed