{"_id":"5d6afd7b8ebc3e013149794f","slug":"new-import-duty-will-be-applied-on-chinese-products-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चीन पर लागू होंगे नए शुल्क, 'आर्थिक दबाव के चलते हांगकांग में नहीं कर पा रहा कठोर कार्रवाई'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आज से चीन पर लागू होंगे नए शुल्क, 'आर्थिक दबाव के चलते हांगकांग में नहीं कर पा रहा कठोर कार्रवाई'
Sun, 01 Sep 2019 04:36 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 01 Sep 2019 04:36 AM IST
सार
- चीनी उत्पादों पर नए शुल्क रविवार से लागू हो जाएंगे।
- ट्रंप बोले- आर्थिक दबाव बीजिंग को हांगकांग में अधिक उदारवादी रूप लेने को मजबूर कर रहा है।
- ट्रंप ने मीडिया से कहा कि वह व्यापार को लेकर जो भी फैसला ले रहे हैं, वह तनाव को कम करने की कोशिश है।
- ट्रंप का दावा, 13 फीसदी कंपनियां चीन छोड़ देंगी।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि चीनी उत्पादों पर नए शुल्क रविवार से लागू हो जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि इससे पड़ने वाला आर्थिक दबाव बीजिंग को हांगकांग में अधिक उदारवादी रूप लेने को मजबूर कर रहा है।
विज्ञापन
ट्रंप ने मीडिया से कहा कि वह व्यापार को लेकर जो भी फैसला ले रहे हैं, वह तनाव को कम करने की कोशिश है। अमेरिकी आर्थिक दबाव का असर चीनी अधिकारियों पर दिखाई दे रहा है और वे हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं कर पा रहे। बता दें कि ट्रंप ने अगस्त की शुरुआत में घोषणा की थी कि 300 अरब डॉलर के अतिरिक्त चीनी आयात पर 1 सितंबर से 10 फीसदी शुल्क लगाएंगे। मई में भी अमेरिका ने चीन के 250 अरब डॉलर के आयात पर शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया था।
विज्ञापन
ट्रंप का दावा, 13 फीसदी कंपनियां चीन छोड़ देंगी
ट्रंप ने कहा कि नए शुल्कों का असर यह हो रहा है कि ‘निकट भविष्य’ में 13 फीसदी कंपनियां चीन को छोड़ रही हैं। ट्रंप ने कहा, अपने लिए स्थिति उन्होंने (चीन ने) खुद खराब की है। मुझे दिख रहा है कि यह कंपनियां चीन को दूर छोड़कर जाने वाली हैं। यह एक बड़ी बात है, लेकिन मुझे यह सुनकर हैरानी नहीं हो रही। क्योंकि मुझे लगता है कि यह संख्या और बड़ी होगी। वह (चीन) शुल्क का मुकाबला नहीं कर सकते। वह हमसे प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते।
विज्ञापन