फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   new head of Hamas will also eliminate Sinwar soon Israel's Foreign Minister gave an open warning

Israel-Hamas: 'हमास के नए प्रमुख सिनवर को भी जल्द खत्म करेंगे', इस्राइल के विदेश मंत्री ने दी खुली चेतावनी

Wed, 07 Aug 2024 08:10 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 07 Aug 2024 08:10 AM IST
सार

हमास ने याह्या की नियुक्ति को लेकर एक बयान जारी किया। इसमें उसने कहा कि इस्माइल हनिया की जगह लेने के लिए सिनवार को अपने राजनीतिक ब्यूरो का नया प्रमुख नियुक्त किया है, जो पिछले हफ्ते ईरान में एक कथित इस्राइली हमले में मारा गया था।   

विज्ञापन
new head of Hamas will also eliminate Sinwar soon Israel's Foreign Minister gave an open warning
याह्या सिनवर और इस्रराइल के विदेश मंत्री इजराइल काट्ज। - फोटो : x/@Israel_katz

विस्तार

बीते माह के आखिरी दिन हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया की ईरान की राजधानी तेहरान में हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद अब हमास ने याह्या सिनवार को अपना प्रमुख नेता चुन लिया है। सिनवर को इस्राइल पर सात अक्तूबर को हमले के मास्टरमाइंड के रूप में जाना जाता है। वहीं, दूसरी ओर इस्राइल ने याह्या को लेकर एक चेतावनी दी है। इस्राइल के विदेश मंत्री काट्ज ने कहा है वे नए हमास प्रमुख को भी बहुत जल्द खत्म कर देंगे। 

विज्ञापन


इस्राइल के विदेश मंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर चेतावनी देते हुए कहा कि इस्माइल हानिया की जगह कट्टर आतंकवादी याह्या सिनवर को हमास के नए नेता के रूप में नियुक्त करना, उसे तेजी से खत्म करने और इस वीभत्स संगठन को पृथ्वी से मिटाने का एक और अनिवार्य कारण है।  
विज्ञापन

 

हमास ने जारी किया बयान
हमास ने याह्या की नियुक्ति को लेकर एक बयान जारी किया। इसमें उसने कहा कि इस्माइल हनिया की जगह लेने के लिए सिनवार को अपने राजनीतिक ब्यूरो का नया प्रमुख नियुक्त किया है, जो पिछले हफ्ते ईरान में एक कथित इस्राइली हमले में मारा गया था।   

कौन है याह्या सिनवर?
याह्या सिनवर गाजा पट्टी में हमास का शीर्ष नेता है। इस्राइल में 7 अक्तूबर को हुए हमास के हमले का मास्टरमाइंड भी याह्या सिनवर को माना जाता है। याह्या सिनवर को गाजा का सबसे ताकतवर नेता माना जाता है। वह इस्राइल की कैद में रह चुका है और करीब 24 साल जेल में बिता चुका है। इस्राइली सैनिक गिलाद शालित के बदले में इस्राइल की जेल से 1027 फिलस्तीनी कैदी रिहा किए गए थे, उन्हीं कैदियों में याह्या सिनवर भी शामिल था। सिनवर ईरान का करीबी है और हमास के कट्टरपंथी समूह का नेतृत्व करता है। याह्या सिनवर इस्राइल की उस सूची में शीर्ष पर है, जिनका इस्राइल खात्मा चाहता है।

विज्ञापन

सात अक्टूबर को हुए हमले का किया था नेतृत्व
सात अक्टूबर को दक्षिणी इस्राइल में हुए आतंकवादी हमले में 12 सौ लोग मारे गए थे और लगभग ढाई सौ लोगों को बंधक बनाया गया था। हमास के जिस समूह ने इस्राइल पर हमला किया था, उसका नेतृत्व याह्या सिनवर ने ही किया था। 

31 जुलाई को तेहरान में हुई थी हानिया की हत्या
बता दें कि हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया की ईरान की राजधानी तेहरान में हत्या कर दी गई थी। इस्माइल हानिया की हत्या का आरोप इस्राइल पर लगा है। हालांकि अभी तक इस्राइल ने इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इस्माइल हानिया को साल 2018 में अमेरिका ने आतंकवादी घोषित किया था।

जानिए कौन था इस्माइल हानिया
इस्माइल हानिया, हमास की राजनीतिक शाखा का प्रमुख था। साल 2006 में फलस्तीन के आम चुनावों में हमास की जीत के बाद से ही संगठन में हानिया का दबदबा बढ़ने लगा था। उसे गाजा पट्टी में फलस्तीनी प्राधिकरण का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। इस दौरान मिस्र से गाजा पट्टी में आयातित वस्तुओं पर भारी कर लगाकर हानिया ने अपनी संपत्ति कई गुना बढ़ा ली। 2014 में हमास द्वारा सभी व्यापार पर 20 प्रतिशत कर लगाए जाने की घोषणा की गई थी। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इन करों की वजह से हमास के 1,700 टॉप कमांडर करोड़पति बन गए। इस्राइल पर बीते साल 7 अक्तूबर को हुए हमले के पीछे भी इस्माइल हानिया की अहम भूमिका थी और यही वजह थी कि इस्माइल हानिया इस्राइली सुरक्षा बलों के निशाने पर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed