{"_id":"60bd0a748ebc3e2e3545bf5f","slug":"new-guest-arrived-prince-harry-became-a-father-for-the-second-time-meghan-gave-birth-to-a-daughter-named-lilybet-diana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया मेहमान: दूसरी बार पिता बने प्रिंस हैरी, मेगन ने दिया बेटी को जन्म, लिलीबेट डायना रखा नाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नया मेहमान: दूसरी बार पिता बने प्रिंस हैरी, मेगन ने दिया बेटी को जन्म, लिलीबेट डायना रखा नाम
Mon, 07 Jun 2021 06:00 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 07 Jun 2021 06:00 AM IST
सार
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के घर नए मेहमान के रूप में बेटी आई है। मेगन ने अमेरिका में बच्ची को जन्म दिया। उनका पूर्व में लड़का है।
विज्ञापन
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के ड्यूक प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल ने अमेरिका में बेटी को जन्म दिया है। मेगन व प्रिंस हैरी ने अपनी बिटिया का नाम लिलिबेट 'लिली' डायना रखा है। प्रिंस हैरी और मेघन के एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि दंपती ने अपनी बेटी का नाम महारानी एलिजाबेथ और मां प्रिंसेस डायना के नाम पर संयुक्त रूप से रखा है।
विज्ञापन
डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मार्कल की बेटी स्वस्थ है। प्रिंस हैरी और मेगन के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि दंपती अपनी दूसरी संतान लिलिबेट 'लिली' डायना माउंटबेटन-विंडसर का स्वागत कर रहे हैं। बच्ची का वजन सात पौंड यानी करीब 3.49 किलोग्राम बताया गया है।
विज्ञापन
बच्ची का पहला नाम ‘लिलिबेट’ महारानी एलिजाबेथ को प्यार से बुलाए जाने वाला नाम है, जबकि दूसरा नाम उसकी दादी और हैरी की मां डायना के सम्मान में है। यह बच्ची ब्रिटेन के शाही परिवार के वारिसों में आठवें स्थान पर रहेगी। बच्ची के जन्म की खबर के साथ उसकी कोई तस्वीर अभी जारी नहीं की गई है। बच्ची का जन्म ऐसे समय हुआ है जब शाही परिवार और हैरी दंपती के बीच दूरियां बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन
सैंटा बारबरा कॉटेज अस्पताल में हुआ जन्म
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनकी बेटी का जन्म शुक्रवार चार जून को सैंटा बारबरा कॉटेज अस्पताल में सुबह 11:40 बजे हुआ। बच्ची के जन्म के बाद मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। वे अब अपने घर में हैं।
लिलिबेट डायना के लिए शाही परिवार ने शुभकामनाएं भेजीं। द प्रिंस ऑफ वेल्स और द डचेस ऑफ कॉर्नवाल और द ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैम्ब्रिज इस खबर से खुश हैं। लिलिबेट महामहिम की 11वीं परपोती हैं।