{"_id":"62711292e20e3938ca226903","slug":"new-delhi-has-extended-assistance-of-over-usd-3-billion-to-sri-lanka-in-2022-indian-high-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका का संकट: पड़ोसी देश को भारत का सहारा, तीन अरब डॉलर की और मदद दी ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका का संकट: पड़ोसी देश को भारत का सहारा, तीन अरब डॉलर की और मदद दी
Tue, 03 May 2022 05:01 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 03 May 2022 05:01 PM IST
सार
इस साल अप्रैल में सिंहली और तमिल नव वर्ष से पहले भारत ने सद्भावना के रूप में
श्रीलंका को अतिरिक्त 11,000 मीट्रिक टन चावल भेजा था।
विज्ञापन
श्रीलंका संकट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को कहा कि भारत ने कर्ज में डूबे श्रीलंका को इस साल जनवरी से ऋण, क्रेडिट लाइनों और क्रेडिट स्वैप में 3 अरब डॉलर से अधिक की मदद दी है, क्योंकि यह देश आजादी के बाद से अपने सबसे खराब आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। भारत ने श्रीलंका के तेजी से घटते ईंधन स्टॉक को फिर से भरने के लिए अपनी मौजूदा वित्तीय मदद को 200 मिलियन डॉलर तक बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
श्रीलंका में विदेशी मुद्रा की भारी कमी
श्रीलंका में चल रहा संकट विदेशी मुद्रा की कमी के कारण हुआ है, जिसका अर्थ है कि देश मुख्य खाद्य पदार्थों और ईंधन के आयात के लिए भुगतान नहीं कर पा रहा है। भारतीय उच्चायोग के एक बयान में कहा गया है कि भोजन, दवाओं और अन्य जरूरी सामान की खरीद के लिए 1 अरब डालर की क्रेडिट सुविधा पहले से ही चालू है, साथ ही कहा कि भारत की ओर से लगभग 16,000 मीट्रिक टन चावल भी वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि क्रेडिट लाइन के तहत चावल, दवाओं और औद्योगिक कच्चे माल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की अतिरिक्त खेप दी जा रही है। डीजल, पेट्रोल और विमानन ईंधन जैसे पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए 500 मिलियन डॉलर की एक अलग मदद दी जाएगी जिसमें विभिन्न प्रकार के ईंधन की 9 खेपों की डिलीवरी होनी है।
विज्ञापन
इस साल अप्रैल में सिंहली और तमिल नव वर्ष से पहले भारत ने सद्भावना के रूप में अतिरिक्त 11,000 मीट्रिक टन चावल भेजा था। फरवरी में नई दिल्ली ने ईंधन स्टॉक की खरीद के लिए श्रीलंका को 500 अरब डॉलर का अल्पकालिक ऋण दिया था। बयान में कहा गया है कि अब तक करीब 400,000 मीट्रिक टन ईंधन की आपूर्ति की जा चुकी है और जल्द ही और खेप आ जाएगी।