फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New debate started on sensitive issue of Christianity Pope advisor said let priests also marry

Pope Francis: ईसाई धर्म के संवेदनशील मसले पर नई बहस शुरू, पोप के सलाहकार बोले-पादरियों को भी करने दो शादी

Tue, 09 Jan 2024 06:50 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 09 Jan 2024 06:50 AM IST
सार

माल्टा में आर्चबिशप चार्ल्स वेटिकन के सिद्धांतविद् कार्यालय के सहायक सचिव भी हैं। वहीं, चर्च के पदाधिकारियों पर लगे बच्चों के यौन शोषण के आरोपों की जांच भी उन्होंने की थी। उनकी जांच से कई बड़े खुलासे हुए थे।

विज्ञापन
New debate started on sensitive issue of Christianity Pope advisor said let priests also marry
पोप फ्रांसिस - फोटो : ANI

विस्तार

ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मनेता पोप के वरिष्ठ सलाहकार चार्ल्स साईक्लूना ने कहा कि पादरियों को भी विवाह करने की अनुमति देनी चाहिए। ईसाई धर्म के बेहद संवेदनशील मसले को छेड़ते हुए उन्होंने कहा, शायद मैं पहली बार यह बात सार्वजनिक तौर पर कह रहा हूं, लेकिन इस बारे में रोमन कैथोलिक चर्च को गंभीरता से सोचना चाहिए। मेरा यह कहना कुछ लोगों को स्वधर्मभ्रष्ट लग सकता है।
विज्ञापन


माल्टा में आर्चबिशप चार्ल्स वेटिकन के सिद्धांतविद् कार्यालय के सहायक सचिव भी हैं। वहीं, चर्च के पदाधिकारियों पर लगे बच्चों के यौन शोषण के आरोपों की जांच भी उन्होंने की थी। उनकी जांच से कई बड़े खुलासे हुए थे। इन पदों की वजह से उनके बयान को बेहद अहम माना जा रहा है। टाइम्स ऑफ माल्टा को दिए साक्षात्कार में चार्ल्स ने कहा कि पादरियों को प्रथम सहस्राब्दी में विवाह करने की अनुमति थी, यह तथ्य चर्च के इतिहास में दर्ज है।
विज्ञापन


आज भी कैथोलिक चर्च के पूर्वी रिवाजों में विवाह की अनुमति दी जाती है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, अगर यह मेरे बस में होता तो उस जरूरत में संशोधन कर देता, जिसमें कहा जाता है कि पादरियों को ब्रह्मचर्य का पालन करना पड़ता है। कई अनुभव मुझे बताते हैं कि हमें इस मामले में गंभीरता से कुछ सोचने की जरूरत है। चर्च ने इसे लेकर कोई ताजा बयान फिलहाल जारी नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पादरियों को भी हो सकता है प्रेम
करीब 64 साल के चार्ल्स साईक्लूना ने कहा, विवाह की वजह से चर्च ने कई अच्छे पादरी गंवा दिए। उन्होंने पादरी बनने के बजाय विवाह करने का निर्णय लिया। बेशक चर्च में ब्रह्मचर्य का अपना स्थान है, लेकिन यह भी विचार करना चाहिए कि कभी-कभी पादरी प्रेम में पड़ सकते हैं। चार्ल्स के अनुसार, ऐसा होने पर उन्हें पादरी बने रहने या अपनी प्रेमिका में से किसी एक को चुनना होता है। कुछ पादरी तो इससे बचने के लिए अपने भावनात्मक संबंधों को गुप्त रूप से बनाए रखते हैं।

सदियों पुरानी बहस
रोमन कैथोलिक पादरियों को विवाह करने दिया जाए या नहीं, यह सदियों पुरानी बहस है। कैथोलिक चर्च के पूर्वी रिवाजों में विवाहित व्यक्ति को पादरी बनने की अनुमति दी जाती है। पूर्वी रूढ़िवादी (ऑर्थोडॉक्स) चर्च में भी इसकी अनुमति है। यही नहीं प्रोटेस्टेंट और एंजलिकन चर्च भी विवाहित पादरियों को अनुमति देते हैं। वहीं विवाहितों को पादरी बनाने के विरोधियों का कहना है कि ब्रह्मचर्य की वजह से पादरी खुद को चर्च के प्रति पूरी तरह समर्पित कर पाते हैं।

पोप का रवैया कभी सख्त
साल 2021 में पोप ने कुछ विवाहित लोगों को अमेजन के दूरदराज क्षेत्रों में पादरी बनाने का प्रस्ताव रद्द कर दिया था। यह ऐसे क्षेत्र हैं, जहां ईसाई धर्म अपनाने वाले साल में बमुश्किल एक बार पादरी से मिल पाते हैं। यहां पादरियों की भारी कमी है।


2019 में पोप फ्रांसिस ने कहा था कि रोमन कैथोलिक चर्च पादरियों के लिए ब्रह्मचर्य की अनिवार्यता का नियम बदलेगा, इसकी कोई संभावना नहीं है। हालांकि यह भी कहा था कि ब्रह्मचर्य चर्च का औपचारिक सिद्धांत नहीं है। साल 2023 में पोप फ्रांसिस ने फिर कहा था कि पुरोहिताभिषेक की तरह ब्रह्मचर्य का नियम अनादिकाल के लिए नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed