{"_id":"605e94c484823768c70a2adc","slug":"new-corona-strain-new-british-strain-increases-viral-load-in-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना स्ट्रेन: मरीज में वायरल लोड बढ़ा देता है नया ब्रिटिश स्ट्रेन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना स्ट्रेन: मरीज में वायरल लोड बढ़ा देता है नया ब्रिटिश स्ट्रेन
Sat, 27 Mar 2021 07:43 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 27 Mar 2021 07:43 AM IST
सार
- कोरोना के प्रोटीन स्पाइक में म्यूटेशन होने पर स्ट्रेन हो जाता है और भी घातक
- नया स्ट्रेन मरीज में बढ़ाता है वायरस लोड और कोशिकाओं को कर लेता हाईजैक
विज्ञापन
corona new strain
- फोटो : iStock
विस्तार
ब्रिटेन से दुनिया में फैला नया स्ट्रेन मरीज में वायरल लोड काफी बढ़ा देता है। पिछले साल दिसंबर में ब्रिटेन के कैंट में मिले इस म्यूटेंट पर ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों के अध्ययन में खुलासा हुआ। कोरोना के प्रोटीन स्पाइक में म्यूटेशन होने पर और घातक हो जाता है। इससे वायरस लोड बढ़ता है। यह कोशिकाओं को हाईजैक कर लेता है।
विज्ञापन
शेफील्ड विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने कहा, न्यूक्लियोकैप्सिड जीन में अतिरिक्त उत्परिवर्तन वायरस को प्रभावित कर सकता है। वैज्ञानिक प्रो. मैथ्यू पारकर ने बताया, कोरोना के बाद सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग चुनौतीपूर्ण हो गई।
विज्ञापन
हमारे विश्लेषण ने B.1.1.7 में एक नए सबजेनोमिक आरएनए संदेश का भी पता चला है। यह ऐसा वैरिएंट जिसमें एक प्रोटीन (ORF9b) के निर्देश हैं जो कि वायरस के प्रति हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रतिक्रिया को विनियमित करते हैं।
विज्ञापन