फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New cholera outbreak in Sudan killed over 170 people in week, officials say, News in Hindi

New Cholera Outbreak In Sudan: सूडान में हैजे का कहर- एक हफ्ते में 172 लोगों की मौत, 2500 से ज्यादा लोग बीमार

Tue, 27 May 2025 09:31 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 27 May 2025 09:31 PM IST
सार

सूडान में हैजे की स्थिति बेहद गंभीर है। पहले ही युद्ध से परेशान इस देश में अब यह जानलेवा बीमारी भी फैल रही है। इससे पहले व्हाइट नाइल राज्य में फरवरी से अब तक 2,700 लोग हैजे से बीमार हुए और 92 लोगों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
New cholera outbreak in Sudan killed over 170 people in week, officials say, News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सूडान में हैजे की एक नई लहर ने भारी तबाही मचाई है। पिछले एक हफ्ते में 172 लोगों की जान जा चुकी है और 2,500 से ज्यादा लोग इस बीमारी से पीड़ित हुए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि हैजे के ज्यादातर मामले राजधानी खार्तूम और उसकी जुड़वां नगरी ओमदुरमान में पाए गए हैं। इसके अलावा यह बीमारी उत्तर कोरडोफान, सिन्नार, गजीरा, व्हाइट नाइल और नाइल रिवर प्रांतों में भी फैल गई है।
विज्ञापन


'बहुत देर से अस्पताल पहुंच रहे हैं मरीज'
डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (एमएसएफ) की सूडान समन्वयक जॉयस बेकर ने बताया कि हैजे के मामलों में अचानक तेजी मई महीने के मध्य से देखने को मिली है। सिर्फ पिछले एक हफ्ते में एमएसएफ की टीमों ने लगभग 2,000 संदिग्ध हैजे के मरीजों का इलाज किया है। उन्होंने बताया कि ओमदुरमान में इलाज केंद्रों पर भीड़ बढ़ चुकी है और हालात बहुत डरावने हैं। 'कई मरीज बहुत देर से इलाज के लिए आते हैं, जिससे उन्हें बचा पाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि अभी बीमारी का असली स्तर पता नहीं है क्योंकि जो मामले सामने आ रहे हैं, वे पूरी तस्वीर का केवल एक हिस्सा हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Pakistan: 'अत्याचार और दमन के आगे झुकने की बजाय जेल में रहना पसंद करुंगा', इमरान खान ने PM शहबाज पर लगाए आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने जताई चिंता
वहीं सूडान के स्वास्थ्य मंत्री हैथम इब्राहिम ने शनिवार को कहा कि पिछले चार हफ्तों में खार्तूम क्षेत्र में हर हफ्ते औसतन 600 से 700 नए मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की वापसी (जो पहले लड़ाई के कारण घर छोड़ चुके थे) अब खार्तूम क्षेत्र में पानी की कमी और बीमारी फैलने की वजह बन रही है।

सफाई और इलाज जरूरी
जॉयस बेकर ने कहा कि इस संकट से निपटने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। इसके लिए साफ पानी, सफाई, स्वच्छता और ज्यादा इलाज केंद्रों की सख्त जरूरत है। वहीं  इस साल मार्च में एमएसएफ ने बताया था कि व्हाइट नाइल राज्य में फरवरी से अब तक 2,700 लोग हैजे से बीमार हुए और 92 लोगों की मौत हो चुकी थी।


यह भी पढ़ें - China: चीन के शानदोंग प्रांत में केमिकल प्लांट में जोरदार धमाका, पांच लोगों की मौत; राहत और बचाव कार्य जारी

हैजा क्या है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, हैजा एक खतरनाक और तेजी से फैलने वाली बीमारी है। यह दूषित पानी या खाने से फैलती है और दस्त तथा गंभीर डिहाइड्रेशन का कारण बनती है। इलाज न मिलने पर यह कुछ ही घंटों में जान ले सकती है।

पहले से ही संकट में है सूडान
सूडान पहले ही बड़े संकट से गुजर रहा है। वहां दो साल से अधिक समय से युद्ध चल रहा है, जिसमें कम से कम 20,000 लोगों की मौत हो चुकी है और 1.4 करोड़ से ज्यादा लोग अपने घर छोड़ चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र ने इसे दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट बताया है। देश में युद्ध के साथ-साथ बीमारी, भुखमरी और हिंसा भी लगातार बढ़ रही है। पिछले हफ्ते सूडानी सेना ने बताया कि उसने ग्रेटर खार्तूम क्षेत्र को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया है, जो पहले आरएसएफ (रैपिड सपोर्ट फोर्सेस) के कब्जे में था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed