{"_id":"613a7cfe046a0c1fdc6f5e1f","slug":"netherlands-defense-experts-says-afghanistan-can-become-a-new-stronghold-for-pakistani-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा विशेषज्ञों ने कहा: पाकिस्तानी आतंकियों के लिए बन सकता है नया गढ़ अफगानिस्तान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रक्षा विशेषज्ञों ने कहा: पाकिस्तानी आतंकियों के लिए बन सकता है नया गढ़ अफगानिस्तान
Fri, 10 Sep 2021 04:23 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, एम्सटर्डम
एजेंसी, एम्सटर्डम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 10 Sep 2021 04:23 AM IST
सार
एम्सटरडैम में बुधवार को हुए एक वेबिनार में विशेषज्ञों ने कहा कि इस बार का तालिबान 2011 की तुलना में पूरी तरह अलग है। अफगानिस्तान की धरती पाकिस्तान से आंतकी नेटवर्क चलाने वाले संगठनों के लिए नया गढ़ भी बन सकती है। यदि ऐसा हुआ तो इसका सीधा नुकसान अफगानिस्तान होगा।
विज्ञापन
Terrorism
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार की घोषणा के साथ ही आतंकी साए को लेकर बहस तेज हो गई है। रक्षा और राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि अफगानिस्तान की धरती पाकिस्तान से आंतकी नेटवर्क चलाने वाले संगठनों के लिए नया आश्रय स्थल या गढ़ बन सकती है।
विज्ञापन
तालिबान को इस बार सत्ता संभालने में होगी मुश्किल
एम्सटरडैम के थिंक टैंक यूरोपीयन फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन स्टडीज ने बुधवार को वेबिनार में ये बात कही। अफगानिस्तान की खनन और पेट्रोलियम मंत्री नरगिस नेहान ने कहा कि तालिबान सरकार में महिलाओं को भागीदारी देने के मामले में फेल हो गया है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार का तालिबान 2011 की तुलना में पूरी तरह अलग है। संभव है कि इस बार उसे सत्ता संभालने में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़े लेकिन इसका सीधा नुकसान अफगानिस्तान होगा। वो भी तब जब दुनिया के दूसरे देश अफगानिस्तान पर सिर्फ नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
आईएसआई आंतक का शार्गीद
सेंटर फॅॉर स्टडी ऑफ क्राइसेस एंड इंटरनेशनल कॉनफिलक्ट्स की डॉ. दोरोथे वंदामे का कहना है कि पाकिस्तान की सेना वैसे तो पाकिस्तान में है लेकिन वो उतनी ही बाहर भी है। उन्होंने आईएसआई पर निशाना साधते हुए कहा कि आईएसआई राजनीतिक हिंसा फैलाने का माहिर है। आईएसआई दहशतगर्दों का शार्गीद है। वो आतंक को नए अंजाम तक पहुंचाने के लिए अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल करने में संकोच नहीं करेगा।